फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news : father and son died in road accident returning home rohtas police investigation sasaram

Bihar News : सड़क हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, ड्यूटी से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Tue, 03 Jun 2025 10:43 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 03 Jun 2025 10:43 PM IST
सार

Bihar : अचानक तेज आवाज हुई। आसपास के लोग उस तरफ दौड़ पड़े। वहां पहुँचने पर देखा कि दो लोग सड़क पर गिरे पड़े हैं। आननफानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन
Bihar news : father and son died in road accident returning home rohtas police investigation sasaram
अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : मर उजाला

विस्तार

 रोहतास जिले में मंगलवार की देर शाम एक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बड्डी थाना क्षेत्र के जंजरा कुटिया गांव के समीप की है। मृतक की पहचान निर्मल कुमार (55) एवं उनके पुत्र अमरजीत कुमार (22) के रूप में हुई है। वे चेनारी थाना क्षेत्र के खुड़नु कला गांव के निवासी थे।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar : चार दिन से लापता छात्रा का क्षत-विक्षत शव बरामद, परिजन ने महिला पुलिस अधिकारी पर लगाये गंभीर आरोप
विज्ञापन


नगर निगम में कार्यरत थे पिता पुत्र
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि पिता पुत्र नगर निगम सासाराम में सफाई का कार्य करते थे। प्रतिदिन की तरह दोनों पिता पुत्र एक ही बाइक पर सवार होकर सासाराम से वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी जंजीरा कुटिया के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। हालांकि हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar News: ई कॉमर्स कंपनी में काम करने वाले दो युवकों के घर पर छापेमारी, दिनदहाड़े रेड से बेगूसराय में हड़कंप

जांच में जुटी पुलिस
 घटना की सूचना मिलते ही बड्डी थाने की पुलिस भी पहुँच गई और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर सड़क हादसे में पिता पुत्र के मौत की सूचना पाकर पोस्टमार्टम हाउस में लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और परिजनों में चीख पुकार मच गई। एक साथ पिता पुत्र की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed