फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rohtas bihar news: bodies of two children recovered, stone quarry, suspected death, sasaram news

Bihar News: पत्थर खदान से दो बच्चों का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस; परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Mon, 24 Nov 2025 12:21 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 24 Nov 2025 12:21 PM IST
सार

Bihar: एएसपी अतुलेश झा ने कहा कि प्रथम दृष्टया दोनों बच्चों के नहाने के दौरान डूबने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस हर बिंदुओं पर सूक्ष्मता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं मौत के कारणों का खुलासा होगा।

विज्ञापन
rohtas bihar news: bodies of two children recovered, stone quarry, suspected death, sasaram news
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

रोहतास जिले के धौड़ाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पत्थर खदान से सोमवार की सुबह दो नाबालिग बच्चों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस हृदय विदारक घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक बच्चों की पहचान इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी राजेश पाल के पुत्र सुधीर पाल और प्रदीप पाल के रूप में हुई है। जिनकी उम्र क्रमशः 14 वर्ष एवं 12 वर्ष बताई जाती है।

विज्ञापन


रविवार की दोपहर से गायब थे बच्चे
परिजनों के अनुसार दोनों बच्चे रविवार की दोपहर से हीं लापता थे और इसको लेकर इंद्रपुरी थाने में एक रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। परिजन रमेश पाल ने बताया कि रविवार की सुबह दोनों बच्चे खाना खाकर अपने साइकिल से धान का बाल चुनने निकले थे, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे। इसके बाद दोनों की काफी खोजबीन की गई और अंत में इंद्रपुरी थाने में एक रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। उन्होंने मामले में हत्या की भी आशंका जताई है।
विज्ञापन


पढे़ं: लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने दायर की ट्रांसफर याचिका, कल हो सकती है सुनवाई    
विज्ञापन
विज्ञापन


खदान के समीप साइकिल व कपड़ा देख हुआ शक
वहीं सोमवार की सुबह पत्थर खदान के समीप से गुजर रहे स्थानीय ग्रामीणों को लावारिस हाल में पड़ी एक साइकिल एवं बच्चों का वस्त्र देखकर शक हुआ। ग्रामीणों ने तुरंत पत्थर खदान में कूद कर तलाशी शुरू कर दी, इसके बाद बारी-बारी से दोनों शव बरामद हुए। इधर दो बच्चों के शव बरामद होने की सूचना पर लोगों की भारी भीड़ भी इकट्ठा हो गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया।

परिजनों का बुरा हाल, जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मां दहाड़ मार कर रो रही है और लोग उन्हें ढांढस दे रहे हैं। वहीं घटनास्थल पर धौड़ाड़ एवं इंद्रपुरी थाने की पुलिस के साथ पहुंचे डेहरी एएसपी अतुलेश झा ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पता लगाने की कोशिश चल रही है कि बच्चे खदान तक कैसे पहुंचे। एएसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया दोनों बच्चों के नहाने के दौरान डूबने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस हर बिंदुओं पर सूक्ष्मता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed