फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   rld mla tej pratap yadav meet jitan ram manjhi on lalu yadavs birthday big political development

पटना: लालू के जन्मदिन पर बिहार में 'खेला', बंद कमरे में मांझी और तेजप्रताप की मुलाकात

Fri, 11 Jun 2021 03:18 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 11 Jun 2021 03:18 PM IST
सार

लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर तेजप्रताप यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी से मुलाकात की। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
rld mla tej pratap yadav meet jitan ram manjhi on lalu yadavs birthday big political development
तेजप्रताप यादव और जीतन राम मांझी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर बिहार में एक बहुत बड़ी राजनीतिक घटना घटी है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव आज पूर्व मुख्यंमत्री जीतनराम मांझी से मिलने उनके आवास पहुंचे। बताया गया कि दोनों के बीच मुलाकात एक बंद कमरे के अंदर हुई, जिसके बाद चर्चा शुरू हो गई है कि इन दोनों के बीच मुलाकात की वजह क्या होगी?

विज्ञापन


तेजप्रताप यादव ने जीतनराम मांझी से किस विषय को लेकर चर्चा की या किस वजह से मुलाकात की, इसकी कोई जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। ऐसी संभावना जताई जा रही है इस मुलाकात के बाद दोनों नेता इस संबंध में कुछ जानकारी देंगे। हालांकि जब तक कोई औपचारिक बयान नहीं आता, तब तक अटकलों का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन


बता दें कि मुलाकात से पहले पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने ट्वीट कर लालू प्रसाद यादव को उनके जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। आप दीर्घायु हों और सदैव मुस्कुराते रहें ईश्वर से यही कामना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




जब से चारा घोटाले मामले में लालू प्रसाद यादव को जमानत मिली है, तब से वो लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसके अलावा लालू प्रसाद यादव को लेकर लगातार इस बात की चर्चा है कि वो पटना वापस कब आएंगे। हालांकि मौजूदा समय में वो दिल्ली में अपनी बेटी मीसा भारती के घर पर रह रहे हैं। 

राबड़ी देवी ने कहा कि अभी कोविड के दौरान लालू प्रसाद यादव को पटना नहीं ला रहे हैं। बता दें कि बेटी मीसा भारती के आवास पर ही लालू प्रसाद यादव का केट काटा गया और बेटी मीसा ने ट्विटर पर खूब इमोशनल तस्वीरें शेयर कीं। बता दें कि आज लालू प्रसाद यादव अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं और इसी खुशी में पटना कार्यालय में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed