फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD Party Chief Lalu Yadav prediction before lok sabha election 2024 result on narendra modi dismissal from pm

Lok Sabha Election 2024: लालू यादव ने लोकसभा चुनाव परिणाम के पहले कर दी भविष्यवाणी, बोले- मोदी तो गए

Tue, 28 May 2024 12:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 28 May 2024 12:43 PM IST
सार

Lok Sabha Election: राजद के शीर्ष नेता लालू यादव ने लोकसभा चुनाव के परिणाम से पहले एक भविष्यवाणी की है। उन्होंने पीएम पर चुटकी लेते हुए कहा कि मोदी तो गए। 
 

विज्ञापन
RJD Party Chief Lalu Yadav prediction before lok sabha election 2024 result on narendra modi dismissal from pm
लालू यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को कहा कि हमें जल्द ही नतीजे पता चल जाएंगे। पीएम मोदी अब चले गए हैं। पीएम मोदी कह रहे हैं कि वह जैविक नहीं हैं, वह एक 'अवतार' हैं। हमारी सरकार चार जून को बनेगी। गौरतलब है कि लालू यादव आज मीसा भारती के लिए चुनाव प्रचार में फुलवारीशरीफ निकले हैं। यहां वह खानकाह भी गए। मीसा पटना के पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में हैं।

विज्ञापन

 

RJD Party Chief Lalu Yadav prediction before lok sabha election 2024 result on narendra modi dismissal from pm
लालू यादव ने चुनाव परिणामों पर बात की। - फोटो : ANI

फुलवारीशरीफ में बेटी के लिए जनमत जुटाने निकले
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वास्थ्य कारणों से जमानत पर हैं और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के बाद इनके वापस जेल जाने की बात कही थी। अब लालू प्रसाद यादव अपनी एक बेटी रोहिणी आचार्य के लोकसभा क्षेत्र सारण से फ्री होने के बाद बड़ी बेटी मीसा भारती के पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में सक्रिय हुए हैं। फुलवारीशरीफ अल्पसंख्यकों की घनी आबादी वाला क्षेत्र है और यहां के मतदान केंद्र राजद के लिए रिजर्व माने जाते हैं। ऐसे में एक जून को मतदान से पहले अल्पसंख्यक वोटरों की गारंटी हासिल करने के लिए लालू खुद फुलवारी निकले। खानकाह भी गए। उन्होंने मीडिया से बातचीत में इस दौरान एलान किया कि अब नरेंद्र मोदी वापस प्रधानमंत्री नहीं बनने वाले हैं। वह तो गए। चार जून को इंडी गठबंधन को बहुमत मिलेगा और वह सरकार बनाएंगे।

पाटलिपुत्र से दो बार हार चुकी हैं मीसा भारती
बिहार की राजधानी पटना में दो लोकसभा क्षेत्र हैं- पटना साहिब और पाटलिपुत्र। पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर राजद से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए रामकृपाल यादव ने 2014 में मीसा भारती को हराया तो उन्हें केंद्र में मंत्री पद मिला। दूसरी बार भी उन्होंने मीसा भारती को इसी सीट पर हराया, लेकिन 2019 में वह मंत्रिमंडल से बाहर ही रहे। अब 2024 में वह मीसा भारती के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने को भाजपा के टिकट से उतरे हुए हैं। मीसा भारती राज्यसभा की सदस्य रहते लोकसभा का चुनाव लड़ रही हैं और पिछली बार की तरह इस बार भी लालू परिवार ने इसे अपनी प्रतिष्ठा की सीट बना लिया है। इसी कारण लालू प्रसाद यादव इतनी भीषण गर्मी में भी जनमत के लिए निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed