{"_id":"60f2e1b8e258002bd25ce89a","slug":"rjd-leader-tejashwi-yadav-slams-nitish-kumar-over-ias-fir-lodge-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: तेजस्वी ने किया सीएम नीतीश पर हमला, कहा- आपने कुछ गलत नहीं किया तो फिर एफआईआर से डर क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: तेजस्वी ने किया सीएम नीतीश पर हमला, कहा- आपने कुछ गलत नहीं किया तो फिर एफआईआर से डर क्यों?
Sat, 17 Jul 2021 07:27 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 17 Jul 2021 07:27 PM IST
सार
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार सरकार में एक आईएस अधिकारी जो मुख्य सचिव के पद पर है पिछले 5-6 घंटे से थाने में बैठे हैं। थाने में उनकी एफआईआर दर्ज नहीं हो रही।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जनता दल के नेता एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को एक बार फिर से नीतीश कुमार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार में एक आईएस अधिकारी जो मुख्य सचिव के पद पर है पिछले 5-6 घंटे से थाने में बैठे हैं। थाने में उनकी एफआईआर दर्ज नहीं हो रही। एक मुख्य सचिव स्तर का अधिकारी पूरे सबूतों के साथ मुख्यमंत्री और उनके अधिकारियों पर एफआईआर करने पहुंचता है लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं होती।
विज्ञापन
तेजस्वी ने कहा कि हमने नहीं देखा कि इस तरह से मुख्यमंत्री पर आरोप लगता हो और तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा हो। शिकायत दर्ज नहीं हो रही है। शिकायत दर्ज़ कर लीजिए फिर पता चल जाएगा की क्या मामला है। इसमें डर किस बात का है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सामने आकर बताना चाहिए।
विज्ञापन