फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Rajya Sabha Election: BJP President Nitin Naveen gave statement after nomination: Bankipur Assembly

Rajya Sabha Election: नामांकन के बाद क्या बोले भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन? चलना किसने सिखाया यह भी बताया ‎

Thu, 05 Mar 2026 05:01 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Thu, 05 Mar 2026 05:01 PM IST
सार

Bihar News: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि आज राज्यसभा के लिए नामांकन करते हुए मन में जिम्मेदारी और सेवा का संकल्प है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि बांकीपुर की जनता के साथ मेरा यह आत्मीय संबंध आगे भी इसी विश्वास और समर्पण के साथ बना रहेगा, और हम सब मिलकर विकसित बिहार के संकल्प को आगे बढ़ाते रहेंगे।

विज्ञापन
Rajya Sabha Election: BJP President Nitin Naveen gave statement after nomination: Bankipur Assembly
नामांकन पर्चा दाखिल करते भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी पांच उम्मीदवारों ने आज राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। नितिन नवीन ने पत्रकारों से बातचीत के बाद कहा कि भगवान का जीवन के हर पल में आपके साथ होता है। मैं मानता हूं कि भगवान महावीर हनुमान मंदिर का मेरे जीवन में एक खास स्थान है। आज मेरे लिए एक अलग शुरुआत है। भारतीय जनता पार्टी के निर्णय के साथ हम लोग कार्यरत रहते हैं।

विज्ञापन

बिहार का अगला सीएम कौन?: जदयू या भाजपा में से इस नाम पर लग सकती है मुहर, जानें दौड़ में कौन-कौन शामिल

विज्ञापन

'व्यक्ति अपनी जड़ को छोड़कर कभी बड़ा नहीं होता'
‎भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के रिश्तों को लेकर कहा कि बिहार मेरे जीवन में अलग स्थान रखता है, मेरा क्षेत्र मेरे जीवन में अलग है। निश्चित रूप से व्यक्ति अपनी जड़ को छोड़कर कभी बड़ा नहीं होता। जब आपकी जड़ मजबूत होगी तभी आपका वट वृक्ष बड़ा होगा। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि बिहार मेरी जमीन है। इस जमीन को सींचते रहना, इसे हमेशा उपजाऊ बनाए रखना, ये मेरी आत्मा के अंदर बसा हुआ विषय है। मेरा मानना है कि जीवन के हर पल में जहां भी रहूं, मेरा क्षेत्र और मेरा बिहार हमेशा साथ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Politics LIVE: अमित शाह बोले- स्वर्णिम रहा CM नीतीश का कार्यकाल; और किस दिग्गज ने क्या कहा?

'जनता ने हाथ पकड़कर चलना सिखाया'
नितिन नवीन ने आगे कहा कि मुझे पटना पश्चिम (बांकीपुर) की जनता ने हाथ पकड़कर चलना सिखाया है। पिछले दो दशकों से अधिक समय से आपने जो विश्वास और स्नेह दिया है, उसी के बल पर मुझे बिहार सरकार में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए राज्य और समाज की सेवा करने का अवसर मिला, जिसे मैंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास किया है। चाहे श्रीरामनवमी की भव्य शोभायात्रा की तैयारियां हों, आस्था के पर्वों की व्यवस्था हो, या बांकीपुर के विकास से जुड़े संकल्प, हर कदम पर मैंने स्वयं को आप सबके विश्वास का प्रतिनिधि मानकर कार्य किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed