फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Preparations for Karma Puja turned into tragedy, four women of the same family died

Bihar: कर्मा पूजा की तैयारी बनी त्रासदी, जलाशय में डूबने से एक ही परिवार की चार महिलाओं की मौत

Thu, 04 Sep 2025 02:03 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नवादा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 04 Sep 2025 02:03 PM IST
सार

बिहार के नवादा जिले के दत्तरौल गांव में कर्मा पूजा की तैयारियों के दौरान बड़ा हादसा हो गया। आहर में स्नान करने गई पांच महिलाओं और युवतियों में से चार की डूबकर मौत हो गई, जबकि एक को बचा लिया गया।
 

विज्ञापन
Preparations for Karma Puja turned into tragedy, four women of the same family died
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नवादा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। कर्मा पूजा की तैयारियों के दौरान मंगलवार को स्नान करने गईं चार महिलाओं और युवतियों की आहर (जलाशय) में डूबने से मौत हो गई। जबकि एक युवती को ग्रामीणों ने समय रहते बचा लिया। यह हादसा पकरीबरावां प्रखंड के दत्तरौल गांव स्थित कला आहर में हुआ।
विज्ञापन


मिट्टी लाने गईं थीं महिलाएं

परिजनों के अनुसार, पूजा की रस्म के लिए पांच महिलाएं और युवतियां मिट्टी लाने तथा स्नान करने गई थीं। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से चार लोग डूब गए। मृतकों में कृष्णा पासवान की बेटियां पूजा कुमारी (18) और अनामिका कुमारी (11), शंभू पासवान की पत्नी ज्योति देवी और उनकी बेटी अंजली कुमारी उर्फ खुशी शामिल हैं। वहीं, राजेंद्र पासवान की 27 वर्षीय बेटी प्रिया कुमारी को ग्रामीणों ने बचा लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जदयू को मिल सकती हैं 100 सीटें; अपने कोटे से बाकी सहयोगियों को सीट देगी भाजपा 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे गांव में पसरा मातम

एक ही परिवार की दो पीढ़ियों को खो देने से गांव में कोहराम मच गया है। चीत्कार और मातम से पूरा इलाका गमगीन है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिलाएं कर्मा पूजा की तैयारियों के तहत स्नान कर मिट्टी लेकर लौटने की योजना से आहर गई थीं, लेकिन पानी गहरा होने से हादसा हो गया। घटना की सूचना पर प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed