{"_id":"66c6d7dc49725bdc5204a24b","slug":"pregnant-woman-was-taken-to-the-hospital-on-a-cart-due-to-no-ambulance-in-kaimur-district-hospital-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गर्भवती महिला को नहीं मिली एंबुलेंस…ठेले से पहुंची अस्पताल; कैमूर में स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गर्भवती महिला को नहीं मिली एंबुलेंस…ठेले से पहुंची अस्पताल; कैमूर में स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल
Thu, 22 Aug 2024 11:47 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 22 Aug 2024 11:47 AM IST
सार
Bihar: सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए करोड़ों खर्च कर रही है, लेकिन व्यवस्थाओं को पलीता लगाने में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
ठेले पर गर्भवती महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कैमूर जिले के रामगढ़ रेफरल अस्पताल का एक वीडियो सामने आया जो सिस्टम पर ही सवाल खड़ा करता है। यहां गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचने के लिए जब एंबुलेंस नहीं मिली तो ठेले से ही अपने पति के साथ अस्पताल पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हद तो तब हो गई जब डिलीवरी के बाद भी महिला को एंबुलेंस नहीं मिली तो नवजात को गोद में लेकर अपने परिवार के साथ ठेले से ही घर वापस गई। इधर, पूरे मामले में मोहनिया एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि इस मामले की में स्वत जांच करुंगा। किन परिस्थितियों में ऐसा हुआ, जिला पदाधिकारी को भी इस मामले की जानकारी देंगे और मामले में जांच करेंगे।
विज्ञापन
फिलहाल यह घटना इस बात का सबूत है कि सरकार भले ही स्वास्थ्य सुविधाओं पर करोड़ों रुपए खर्च करने का दावा करे, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। एक तरफ सरकार मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं।