फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Prashant Kishor claims There will be reshuffle Grand Alliance government after 2024 Lok Sabha elections

Bihar Politics: 2024 लोकसभा चुनाव के बाद महागठबंधन सरकार में होगा बड़ा फेरबदल, लिखकर रख लीजिए, PK का दावा

Thu, 06 Jul 2023 03:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 06 Jul 2023 03:37 PM IST
सार

Bihar Politics: जाने-माने चुनावी रणनीतिकार एवं जनसुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा, बिहार में जो महागठबंधन की सरकार है, उसमें 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद परिवर्तन हो सकता है। साल 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के पहले काफी फेरबदल होगा, लिखकर रख लीजिए।

विज्ञापन
Prashant Kishor claims There will be reshuffle Grand Alliance government after 2024 Lok Sabha elections
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र में जो राजनीतिक घटना घटी है, उस पर मुझे नहीं लगता कि नीतीश कुमार हतोत्साहित होंगे। जो लोग राजनीति करते हैं, वो इतना ज्यादा न कभी उत्साहित होते हैं न कभी घबराते हैं। आज बिहार में जो महागठबंधन बना, विपक्षी एकता हुई, पत्रकारों ने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री का चेहरा बता दिया। लेकिन विपक्षी एकता की बैठक के बाद महाराष्ट्र में घटना घटी और आप नीतीश कुमार को हतोत्साहित बता रहे हैं। कितने लोग बता रहे हैं कि वो बीजेपी में जा रहे हैं। राजनीति इतनी तेजी से ब्रेकिंग न्यूज की तरह चलती नहीं है। यह बातें रणनीतिकार एवं जनसुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि बिहार की जो अभी महागठबंधन की सरकार है, इस पर कोई तुरंत खतरा है जो भी परिवर्तन होगा या जो होना है वो साल 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद हो सकता है। JDU के कुछ एमपी या बीजेपी के कुछ एमपी या फिर RJD के कुछ एमपी एक दूसरे के दल-बदल लें या फिर एक दूसरे के संपर्क में हैं तो ये चुनाव के पहले होने वाली समान्य घटना है, जिस दिन महागठबंधन बना था उसी दिन मैंने कहा था कि अगले लोकसभा चुनाव में जिस स्वरूप में महागठबंधन है या NDA है उस स्वरूप में चुनाव नहीं होगा।
विज्ञापन


ये बात सत्य हो गई मांझी जी निकलकर बाहर चले गए। अगला विधानसभा चुनाव से पहले आज की जो स्थिति है, इसमें भी बड़ा बदलाव होगा आप लिखकर रख लीजिए। ये बात लिखकर दिया जा सकता है कि जो आज राजनीतिक फॉरमेशन है वो 2024 के बाद विधानसभा चुनाव तक बना रहे इसकी संभावना बिल्कुल नहीं है। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के पहले काफी फेरबदल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed