फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Pragati Yatra: CM Nitish inaugurated and laid foundation stone of 449 schemes worth Rs 305 crore in Araria

Pragati Yatra: सीएम नीतीश ने अररिया को दी करीब 305 करोड़ की सौगात, 449 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

Wed, 22 Jan 2025 06:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 22 Jan 2025 06:57 PM IST
सार

Pragati Yatra Araria: सीएम नीतीश ने प्रगति यात्रा के तहत अररिया को करीब 305 करोड़ रुपये की सौगात दी है। उन्होंने यहां 449 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Pragati Yatra: CM Nitish inaugurated and laid foundation stone of 449 schemes worth Rs 305 crore in Araria
सीएम नीतीश कुमार तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में अररिया जिले में पहुंचे। यहां उन्होंने रानीगंज प्रखंड स्थित पंचायत हांसा से करीब 305 करोड़ रुपये की 449 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 159.15 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विभागों की 404 योजनाओं का उद्घाटन तथा 145.50 करोड़ रुपये की लागत से 45 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने रानीगंज प्रखंड के हांसा पंचायत स्थित ग्राम बलुआ में अमृत सरोवर योजना अंतर्गत जीर्णोद्धार कराए गए बलुआ पोखर का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि काफी अच्छे ढंग से इस पोखर के चारों तरफ सीढ़ी घाट का निर्माण करा दिया है। पोखरा का सौंदर्गीकरण भी ठीक ढंग से कराया गया है। यहां लोगों को आकर काफी अच्छा लगेगा।
विज्ञापन

 
विभिन्न विभागों एवं जीविका दीदियों द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से बातचीत करते हुए कहा कि आप सभी स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर काफी अच्छा काम कर रही हैं। हम जब सांसद और केंद्र में मंत्री थे तो कई जगहों पर जाकर स्वयं सहायता समूहों के कामों को देखा था। हमने देखा कि बिहार में स्वयं सहायता समूहों की संख्या नाम मात्र थी। वर्ष 2005 में जब हम लोगों को बिहार में काम करने का मौका मिला तो हम लोगों ने स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया। इसके बाद वर्ष 2006 में विश्व बैंक के कर्ज लेकर हम लोगों ने स्वयं सहायता समूहों का विस्तार करना शुरू किया। स्वयं सहायता से जुड़ी महिलाओं को जीविका दीदी नाम हमने ही दिया, इससे प्रेरित होकर उस समय की केंद्र सरकार ने इसका नाम देश भर में आजीविका दिया। जीविका दीदियां काफी अच्छे ढंग से लोगों से बेहिचक बातचीत करती हैं, उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक हो रही है। मुझे यह देखकर बड़ी प्रसन्नता होती है। हम लोगों ने अब शहरी क्षेत्रों में भी स्वयं सहायता समूहों का गठन कराना शुरू किया है। अब तक शहरी इलाकों में 28 हजार स्वयं सहायता समूहों का गठन हो चुका है, जिससे तीन लाख से अधिक जीविका दीदियां जुड़ी हैं। हम जहां भी जाते हैं जीविका दीदियों से जरूर मिलते हैं और उनकी बातों को सुनते हैं। जो जरूरतें होती है उसे सरकार के स्तर से पूरा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस दौरान मुख्यमंत्री ने सतत जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत लाभुकों को चार करोड़ 27 लाख 23 हजार रुपये का सांकेतिक चेक, सतत् जीविकोपार्जन योजना के अंतर्गत ई-रिक्शा की चाबी, 3158 जीविका स्वयं सहायता समूह और 37896 जीविका दीदियों को बैंक लिंकेज के द्वारा आर्थिक सहयोग के लिए 104 करोड़ 51 लाख 50 हजार रुपये का सांकेतिक चेक, कृषि यंत्र बैंक की चाबी, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का सांकेतिक चेक, अभियान बसेरा अंतर्गत सुयोग्य श्रेणी के लाभुकों को सरकारी भूमि की बंदोबस्ती का प्रमाण पत्र, बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के अंतर्गत अनुदानित बस की चाबी और छह लाख रुपये का सांकेतिक चेक लाभुकों को प्रदान किया।
 
इसके बाद मुख्यमंत्री ने हांसा पंचायत स्थित प्लस 2 राजकीय कृत रामानुग्रह उच्य विद्यालय के प्रांगण में बने खेल मैदान का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने खेल मैदान का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के लिए काफी अच्छा खेल मैदान बन गया है। हम लोग खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए हर प्रकार से मदद कर रहे हैं। विभिन्न खेलों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी भी दी जा रही है। स्कूल प्रांगण में खेल मैदान के बनने से अधिक से अधिक विद्यार्थी भी खेल के प्रति प्रोत्साहित होंगे। प्लस 2 राजकीयकृत रामानुग्रह उच्च विद्यालय के रोबोटिक लैब और नेचर क्लास रूम (प्रकृति कक्षा) का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि नेचर क्लास रूम का दृश्य काफी आकर्षक है, यहां वृक्षारोपण कराया गया है। यह बहुत अच्छा है। अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूली बच्चे ठीक ढंग से यहां घूम-फिर सकें, इसके लिए यहां की भूमि समतल कराकर पेवर ब्लॉक लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
 
इसके बाद मुख्यमंत्री ने रानीगंज प्रखंड के हांसा पंचायत में नवनिर्मित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भवन का रिमोट के माध्यम से उद्घटान किया। अररिया जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्टों का अनावरण कर उद्द्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने रानीगंज प्रखंड के छतियौना पंचायत का भ्रमण कर विकास कार्यों का जायजा लिया तथा स्थानीय लोगों से बातचीत भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छतियौना पंचायत के वार्ड-9 के रिहीटोला में जीविका भवन तथा अररिया प्रखंड के आबिदा एंड शम्स मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट, बेलवां में 100 बेड वाले अल्पसंख्यक बाल छात्रावास के निर्माण कार्य के शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया।
 
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लाभुकों के बीच मुख्यमंत्री मुस्लिम महिला परित्यक्ता/तलाकशुदा योजना का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी योजना का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक उद्यमी योनजा का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजाना का सांकेतिक चेक वितरण और मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र संबल योजनान्तर्गत बैटरी चलित ट्राई साइकिल की चाबी वितरित की।
 
वहीं, सतत् जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत संपोषित सितारा जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी जीविका दीदी द्वारा खोली गई दुकान का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने अररिया प्रखंड अंतर्गत मैनापुर में प्रस्तावित अररिया-कुर्ताकाटा-कुआरी-सिकटी पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का स्थल निरीक्षण किया, जिसकी कुल लंबाई 34.5 किलोमीटर है। इसकी अनुमानित लागत राशि 161 करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने साइट प्लान के माध्यम से प्रस्तावित सैफगंज-महछावा भरगामा-सुकैला मोड़ पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य तथा अररिया जिलान्तर्गत प्रस्तावित चिकित्सा महाविद्याल के स्थल के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी भी दी।
 
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान, सांसद प्रदीप कुमार सिंह, विधायक जयप्रकाश यादव, विधायक अचमित ऋषिदेव, विधायक विद्यासागर केसरी, विधान पार्षद ललन सर्राफ, जिला परिषद अध्यक्ष अफताब अजीम, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष आशीष पटेल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष शीर्षत कपिल अशोक, पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार, पूर्णिया प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक प्रमोद कुमारमंडल, पुलिस उप महानिरीक्षक सुख्खा दीपक वर्णवाल, अररिया के जिलाधिकारी अनिल कुमार और पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी मौजूद रहे।
 
इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अररिया जिले में सब तरह के काम करा दिए हैं, कुछ नए काम और कराए जाएंगे।
1. कुर्साकॉटा प्रखंड के डुमरिया पंचायत में सुन्दरनाथ धाम का विकास किया जाएगा। इससे दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल पाएंगी तथा इस क्षेत्र के लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा।
2. अररिया-कुर्साकॉटा-कुआड़ी-सिकटी पथ का चौड़ीकरण किया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
 
अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं
3. अररिया जिला मुख्यालय में आधुनिक प्रेक्षागृह का निर्माण किया जाएगा। इससे जिला-स्तर पर प्रशासन द्वारा आयोजित किए जाने वाले विभिन्न बड़े कार्यक्रमों में सुविधा होगी।
4. सैफगंज से सुकैला (भाया-महथावा, भरगामा) पथ का चौड़ीकरण किया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
5. फारबिसगंज शहर में सुभाष चौक पर आर.ओ.बी. का निर्माण किया जाएगा। इससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी तथा लोगों को काफी सुविधा होगी।
6. अररिया जिले में अररिया, कुर्साकॉटा, नरपतगंज, फारबिसगंज, भरगावां, रानीगंज, सिकटी प्रखंडों में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जाएगा।
7. हमने निर्णय लिया है कि अररिया में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। इससे यहां के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के लिए एक टीम को कल ही भेजा जा रहा है ताकि मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना शीघ्र हो सके।

 
सीएम ने कहा कि इन सब कामों को करा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त अररिया जिले में और कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जाएगा। बिहार के हर क्षेत्र में काम हो रहा है, आगे और तेजी से काम होगा। इसके लिए आप सबको बधाई एवं धन्यवाद देता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed