{"_id":"68344fa551b6993b5202cdbc","slug":"pm-modi-to-gift-17-088-crore-road-projects-to-bihar-nitin-navin-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सड़क से समृद्धि की ओर बिहार, पीएम मोदी करेंगे 17,088 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सड़क से समृद्धि की ओर बिहार, पीएम मोदी करेंगे 17,088 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास
Mon, 26 May 2025 05:04 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Mon, 26 May 2025 05:04 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को दो दिन के दौरे पर बिहार आ रहे हैं। इस दौरे को खास और यादगार बनाने के लिए बिहार के पथ निर्माण मंत्री और भाजपा विधायक नितिन नवीन ने सोमवार को विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री के दौरे के समय होने वाले सड़क निर्माण से जुड़ी योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन की तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को दो दिन के दौरे पर बिहार आ रहे हैं। इस मौके को खास और ऐतिहासिक बनाने के लिए बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री और भाजपा विधायक नितिन नवीन ने सोमवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान पथ निर्माण से जुड़ी योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन की तैयारियों की जानकारी ली।
बैठक के बाद मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि प्रधानमंत्री का यह दौरा बहुत ही खास होने वाला है। उनके स्वागत को लेकर कार्यकर्ता से लेकर आम जनता तक सभी में जबरदस्त उत्साह है। पटना में प्रधानमंत्री का भव्य रोड शो भी होगा। जगह-जगह महिलाएं आरती उतारकर उनका स्वागत करेंगी और उन पर फूल बरसाए जाएंगे। इस बार प्रधानमंत्री जनता को हजारों करोड़ की योजनाओं का तोहफा देने वाले हैं, जिससे यह दौरा और भी खास हो जाता है।
मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी पटना-गया-डोभी (NH-22) के तीन हिस्सों (पैकेज I, II और III) का उद्घाटन करेंगे। यह एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित सड़क परियोजना है, जिससे लोगों को पटना से डोभी गयाजी जाने में सुविधा मिलेगी और समय भी बचेगा। यह परियोजना भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा पूरी कराई गई है और इसकी कुल लागत 5519 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: तेज प्रताप की पत्नी एश्वर्या ने लालू परिवार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-चुनाव की वजह से ड्रामा चल रहा है
इसके अलावा प्रधानमंत्री गोपालगंज शहर में NH-27 पर बनी 4 लेन एलिवेटेड सड़क का भी उद्घाटन करेंगे, जिसकी लागत 249 करोड़ रुपये है। यह भी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा बनवाई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार बिहार दौरे पर राज्य को कई बड़ी सड़क परियोजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री कुल मिलाकर करीब 50,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
प्रधानमंत्री जिन परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे, वो इस प्रकार हैं

- पटना-आरा-सासाराम (NH-119) की दो हिस्सों (पैकेज I और II) की सड़क का शिलान्यास किया जाएगा। इसकी कुल लागत 3712 करोड़ रुपये है।
- वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेसवे (NH-319B) के चार हिस्सों (पैकेज II, III, 6 और 7) की कुल लागत 5994 करोड़ रुपये है। इसमें दो हिस्सों की लागत क्रमश: 2817 करोड़ और 3177 करोड़ रुपये है।
- रामनगर से कचीदरगाह (NH-119D) तक 6 लेन सड़क का निर्माण होगा, जिसकी लागत 1083 करोड़ रुपये है।
- बक्सर से भरौली (NH-922) के बीच गंगा नदी पर पुल का शिलान्यास होगा, जिस पर 531 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
- पटना एयरपोर्ट पर बने नए टर्मिनल का उद्घाटन किया जाएगा, जिसे 1200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।
- जवाहर नवोदय विद्यालय में बने डॉर्मिट्री और स्टाफ क्वार्टर का उद्घाटन भी होगा, जिसकी लागत 8 करोड़ रुपये है।
- पटना-गया-डोभी (NH-22) सड़क के तीन हिस्सों (पैकेज I, II, III) का उद्घाटन।
- गोपालगंज शहर (NH-27) में बनी 4 लेन एलिवेटेड रोड का उद्घाटन।
- इसके अलावा प्रधानमंत्री औरंगाबाद में नबीनगर सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (स्टेज II) और बिहटा एयरपोर्ट के सिविल एन्क्लेव का भी शिलान्यास करेंगे।