{"_id":"68b692c6198a38135f0e46de","slug":"pm-modi-launches-jeevika-nidhi-for-rural-women-entrepreneurs-in-bihar-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: ग्रामीण महिला उद्यमियों को पीएम मोदी की सौगात, अहम योजना का शुभारंभ; बैंक खातों में ₹105 करोड़ ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: ग्रामीण महिला उद्यमियों को पीएम मोदी की सौगात, अहम योजना का शुभारंभ; बैंक खातों में ₹105 करोड़ ट्रांसफर
Tue, 02 Sep 2025 01:08 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:08 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ करेंगे और 105 करोड़ रुपये की राशि संस्था के बैंक खाते में हस्तांतरित की।
विज्ञापन
PM मोदी और सीएम नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को बिहार की ग्रामीण महिला उद्यमियों के लिए एक अहम योजना की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार राज्य जीविका निधि क्रेडिट को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड का उद्घाटन किया और 105 करोड़ रुपए की राशि का जीविका निधि में ट्रांसफर किया। इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए कहा कि बिहार की माताओं, बहनों और बेटियों को अवसरों की कमी न हो, इसके लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
पढ़ें: छिंदवाड़ा के बेलगांव में सनसनीखेज वारदात: चोरी के इरादे से घुसे आरोपियों ने की युवक की हत्या, आक्रोश; रोड जाम
जीविका निधि का उद्देश्य सामुदायिक सदस्यों को सस्ती ब्याज दरों पर आसानी से ऋण उपलब्ध कराना है। इस संस्था में जीविका से जुड़े सभी क्लस्टर स्तरीय फेडरेशन सदस्य बनेंगे। इसके संचालन के लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही योगदान देंगी। इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "आज प्रधानमंत्री मोदी जीविका निधि का शुभारंभ कर रहे हैं। इस कार्य से स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदीयों को ऋण राशि प्राप्त करने में सुविधा होगी। राज्य सरकार ने इस कार्य के लिए 1 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज मंगलवार के दिन एक बहुत शुभ काम की शुरुआत हो रही है। बिहार की माताओं और बहनों को अब एक नई सुविधा मिलने जा रही है – जीविका निधि साख सहकारी संघ। इसके जरिए गांव-गांव में जीविका से जुड़ी बहनों को अब आसानी से पैसा मिलेगा और उन्हें आर्थिक मदद मिलेगी।" पीएम मोदी ने आगे कहा, "मुझे खुशी है कि जीविका निधि की पूरी व्यवस्था डिजिटल है। मैं बिहार की सभी माताओं और बहनों को बधाई देता हूं। इस अनोखी पहल के लिए मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार की एनडीए सरकार को भी शुभकामनाएं देता हूं।"
विज्ञापन
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार राज्य जीविका निधि क्रेडिट को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड का उद्घाटन किया और 105 करोड़ रुपए की राशि का जीविका निधि में ट्रांसफर किया। pic.twitter.com/JsmY39oqBs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 2, 2025विज्ञापन