फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Pm modi cabinet expansion, Chirag Paswan says Making Pashupati Paras a Union Min on LJP quota is not possible

सियासत: चाचा पशुपति के केंद्रीय मंत्री बनाए जाने की अटकलों पर भड़के चिराग, कहा- ऐसा हुआ तो जाऊंगा कोर्ट

Tue, 06 Jul 2021 04:16 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 06 Jul 2021 04:16 PM IST
सार

लोजपा नेता चिराग पासवान ने कहा कि पशुपति पारस का लोजपा कोटे से केंद्रीय मंत्री बनाना संभव नहीं है क्योंकि पार्टी के कार्यकारी बोर्ड ने उन्हें निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन
Pm modi cabinet expansion, Chirag Paswan says Making Pashupati Paras a Union Min on LJP quota is not possible
पशुपति कुमार पारस, चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में बदलाव और विस्तार को लेकर बैठकों का दौर लगातार जारी है। भाजपा समेत कई दल के नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। ऐसे में लोक जनशक्ति पार्टी से कौन मंत्री बनेगा इस पर भी सियासत तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस को केंद्रीय मंत्री का पद मिल सकता है।

विज्ञापन


ऐसे में बिहार विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'हनुमान' बनकर घूम रहे लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान अब अपने 'राम' को ही कोर्ट में घसीट ने की धमकी दे रहे हैं। चिराग ने कहा, अगर चाचा पशुपति पारस को मोदी सरकार में मंत्री बनाया गया तो वह खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। चिराग ने कहा कि पशुपति पारस एलजेपी से निष्कासित हैं, लिहाजा एलजेपी कोटे से उन्हें अभी मंत्री नहीं बनाया जा सकता।
विज्ञापन


चिराग ने कहा कि अभी वह पार्टी अध्यक्ष हैं और उन्होंने पशुपति पारस को एलजेपी कोटे से मंत्री बनाने पर अपनी सहमति नहीं दी है। ऐसे में पारस को एलजेपी कोटे से मंत्री बनाना गैरकानूनी होगा। चिराग ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री पशुपति पारस को मंत्री बनाना चाहते हैं तो उनको भले ही जदयू कोटे से मंत्री बना दें। एलजेपी कोटे से कौन मंत्री होगा कौन नहीं यह तय करना प्रधानमंत्री मोदी का काम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिराग ने कहा कि पार्टी का रजिस्ट्रेशन चुनाव आयोग में होता है और चुनाव आयोग में लोजपा अध्यक्ष के तौर पर अभी चिराग पासवान का ही नाम दर्ज है। उन्होंने यह भी कहा की पार्टी से निष्कासित पशुपति पारस ने चुनाव आयोग में अब तक कोई आवेदन नहीं दिया है। उन्होंने खुद को गैरकानूनी तरीके से लोजपा का अध्यक्ष घोषित कर रखा है।

जदयू पर भी साधा निशाना
चिराग पासवान यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जनता दल यूनाइटेड में बड़ी टूट होगी। जनता दल यूनाइटेड में बड़ा असंतोष है और कई बड़े नेता केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए बेताब हैं। जाहिर है सब को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलेगी फिर असंतोष भड़केगा और पार्टी टूट जाएगी। चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार अब अपनी पार्टी में ही संदिग्ध हो गए हैं।


चिराग पासवान ने कहा कि मेरे विचार से इस सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। जदयू के नेता प्रार्थना करें कि मंत्रिमंडल विस्तार न हो, नहीं तो जदयू में पहली टूट-फूट यहीं से शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed