फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna Truck crushed husband and wife woman died people burnt the truck in anger

पटना: बेलगाम ट्रक ने पति-पत्नी को रौंदा, महिला की मौत, लोगों ने गुस्से में फूंक दिया ट्रक

Thu, 25 Mar 2021 12:14 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रियंका तिवारी Updated Thu, 25 Mar 2021 12:14 PM IST
सार

  • हादसे का शिकार हुए शख्स की हालत गंभीर
  • आईसीयू में चल रहा इलाज
  • हादसे के बाद लोगों का दिखा आक्रोश
  • न्यू बाईपास पर जमकर किया हंगामा

विज्ञापन
Patna Truck crushed husband and wife woman died people burnt the truck in anger
हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने ट्रक में लगाई आग - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना के जगनपुरा इलाके में गुरुवार (25 मार्च) सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने पति-पत्नी को रौंद डाला। इस हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पति की हालत गंभीर है। उसका इलाज आईसीयू में चल रहा है। हादसे के बाद लोग भड़क गए और ट्रक को फूंक दिया। साथ ही, न्यू बाईपास पर हंगामा करने लगे। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का बवाल जारी

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को लोगों के हंगामे की सूचना मिली तो आनन-फानन में टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने बताया कि गुस्साए लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक पुलिस टीम शवों को कब्जे में नहीं ले पाई। हालात पर काबू पाने के मकसद से पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल बुलाया गया है। 

कुछ दिन पहले भी हुआ था हादसा

लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले इसी जगह एक युवक को हाइवा ने कुचल दिया था। लोगों का कहना है कि इस रूट पर अक्सर हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन हादसों को रोकने के लिए कोई कवायद नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed