फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna News: Deafness testing camp organized in Patna, free testing and treatment of 55 poor patients

Patna News: पटना में बहरापन जांच शिविर का आयोजन, 55 गरीब मरीजों का हुआ निःशुल्क जांच और इलाज

Sun, 29 Sep 2024 05:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 29 Sep 2024 05:16 PM IST
सार

शिविर में 55 गरीब मरीजों का निःशुल्क परिक्षण किया गया और मरीजों की मशीन (ऑडियोमेट्री) द्वारा जांच की गई। इसमें 16 मरीजों में बहरापन की शिकायत पायी गयी। इन्हें दो अक्टूबर निःशुल्क श्रवण यंत्र दिया जाएगा।

विज्ञापन
Patna News: Deafness testing camp organized in Patna, free testing and treatment of 55 poor patients
कार्यक्रम में शामिल डॉ. दिवाकर तेजस्वी व अन्य। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पटना में दिव्यांगों के लिए बहरापन जांच शिविर का आयोजन गया किया। पब्लिक अवेयरनेस फॉर हेल्थफुल एपरोच फॉर लिविंग (पहल) की ओर से स्व. लाडली शरण की 25वीं पुण्यतिथि पर निःशुल्क बहरापन जॉच शिविर का अयोजन किया गया। इसमें 55 गरीब मरीजों का निःशुल्क परिक्षण किया गया और मरीजों की मशीन (ऑडियोमेट्री) द्वारा जांच की गई। जांच के उपरांत 16 मरीजों में बहरापन की शिकायत पायी गयी। इन्हें दो अक्टूबर निःशुल्क श्रवण यंत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर स्वर्गीय लाडली शरण एवम् स्वर्गीय डॉ. केके शरण के द्वारा की गई समाज सेवाओं की चर्चा की गयी। डॉ. किरण शरण ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है, जिसकी परिकल्पना स्वर्गीय डा. केके शरण ने की थी। अब तक 3500 से अधिक गरीब मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। इस अवसर पर ’’पहल’’ के चिकित्सा निदेशक डाॅ. दिवाकर तेजस्वी ने बताया कि स्व. लाडली शरण एवं डॉ. किरण किशोर शरण द्वारा किये गए सामाजिक कार्याे की सराहना की। 
विज्ञापन


इस अवसर पर, डॉ. शंकर नाथ, डॉ. नलिनी रंजन प्रसाद, पूर्व आई.जी. पुलिस सौरभ कुमार, करूणा शरण, नंदिनी शरण, रजनीश शरण, नवीन किशोर शरण सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में ऑडियोलोजिस्ट सूरज कुमार, किषोर कुमार, मनोज कुमार, सुमन कुमार, नीरज कुमार की भूमिका सराहनीय रही।     
विज्ञापन
विज्ञापन

                                                                

                    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed