{"_id":"67c16a6f996e1263d90857c4","slug":"patna-news-a-person-set-himself-on-fire-6-people-got-burnt-while-trying-to-save-him-admitted-to-pmch-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: एक के पागलपन में सात की जान पर आफत; आत्मदाह कर रहे युवक को बचाने में छह झुलसे, सभी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: एक के पागलपन में सात की जान पर आफत; आत्मदाह कर रहे युवक को बचाने में छह झुलसे, सभी गंभीर
Fri, 28 Feb 2025 01:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 28 Feb 2025 01:19 PM IST
सार
Patna News: पटना में एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली, जिसे बचाने के चक्कर में छह अन्य लोग भी झुलस गए। सभी को गंभीर हालत में पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
सभी घायलों का पीएमसीएच में इलाज जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना के फतुहा स्थित फतेहजंगपुर में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें सात लोग आग में झुलस गए। इनमें से छह की हालत नाजुक बताई जा रही है, जबकि एक युवक की स्थिति खतरे से बाहर है। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पति-पत्नी के झगड़े ने लिया खौफनाक मोड़
जानकारी के अनुसार, यह हादसा पति-पत्नी के बीच हुए घरेलू विवाद के कारण हुआ। गुरुवार रात राकेश चौधरी और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था, जो मारपीट तक पहुंच गया। इसी गुस्से में शुक्रवार को राकेश चौधरी ने अपने ऊपर केरोसिन तेल डाल लिया और खुद को जलाने की कोशिश की। लेकिन इसी बीच तेल अन्य लोगों के ऊपर भी गिर गया और जब तक कोई कुछ समझ पाता, राकेश ने माचिस जलाकर अपने ऊपर फेंक दी। इससे आसपास मौजूद सभी लोग आग की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
घायलों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
इस हादसे में झुलसे सभी सात लोगों को आनन-फानन में पटना के पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, छह लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है, जबकि एक युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। झुलसे हुए लोगों में दो महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। घायलों की पहचान गुड़िया देवी (40), मुकेश चौधरी (26), प्रमोद ठाकुर (30), जैकी कुमार (28), अर्जुन चौधरी (65), शांति देवी (50) और राकेश कुमार (28) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पहले बताया गया था सिलेंडर ब्लास्ट
घटना के तुरंत बाद इलाके में अफवाह फैल गई थी कि यह हादसा सिलेंडर ब्लास्ट के कारण हुआ है। लेकिन जब फतुहा एसडीपीओ निखिल कुमार घटनास्थल पर पहुंचे, तो जांच में केरोसिन तेल से जलने की सच्चाई सामने आई। फतुहा एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हमें सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना मिली थी, लेकिन जब मौके पर पहुंचे तो पता चला कि यह हादसा घरेलू विवाद के कारण हुआ है। फिलहाल सभी घायलों का पीएमसीएच में इलाज जारी है और छह की हालत गंभीर बनी हुई है।
इलाके में दहशत, पुलिस कर रही जांच
इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि राकेश चौधरी ने आत्मदाह की कोशिश खुद की थी या इसके पीछे कोई और वजह थी। फिलहाल सभी घायलों का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है, जहां डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।