फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna News: 13 people including kingpin arrested from illegal gambling dens; Police collusion exposed

Bihar News: अवैध गेसिंग अड्डों पर बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 13 लोग गिरफ्तार; पुलिस की मिलीभगत भी हुई उजागर

Tue, 21 Jan 2025 05:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 21 Jan 2025 05:36 PM IST
सार

Patna News: मामले को लेकर पटना एसएसपी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि अगर किसी थाना क्षेत्र में गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है, तो थाना प्रभारी को अपने स्तर पर कार्रवाई करनी होगी। साथ ही कार्रवाई न करने वाले थानेदारों से स्पष्टीकरण लिया जाएगा।

विज्ञापन
Patna News: 13 people including kingpin arrested from illegal gambling dens; Police collusion exposed
आरोपी पुलिसकर्मी पर जांच के आदेश दिए गए हैं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना में अवैध गेसिंग और जुए के अड्डों पर रोकथाम के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बावजूद इसके इन अवैध गतिविधियों में कोई कमी आती नजर नहीं आ रही है। इसी कड़ी में कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन गोलंबर के पास स्थित टेंपो स्टैंड पर चल रहे अवैध गेसिंग अड्डे पर विशेष पुलिस टीम ने छापामारी की। इस दौरान पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया। छापामारी में पुलिस ने गेसिंग के सरगना सहित कई अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया। साथ ही मौके से 42 हजार रुपये, एक बाइक, मोबाइल, कैलकुलेटर और रसीदें जब्त कीं।

विज्ञापन

 
एसएसपी को मिली लगातार शिकायतें
पटना पुलिस को लगातार गेसिंग के अड्डों की सूचना मिल रही थी। इस पर पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने विशेष पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने जब छापामारी की, तो मौके पर एक बोर्ड दीवार पर लगा हुआ पाया, जिसमें कई तरह के नंबर लिखे हुए थे। इसके अलावा, वहां सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा थे। जैसे ही पुलिस ने छापामारी की, वहां भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। इस कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया कि राजधानी में अवैध जुए के कारोबार में किसी प्रकार की कमी नहीं आई है।
विज्ञापन

 
पुलिस की मिलीभगत का खुलासा
जांच में यह भी सामने आया कि अवैध गेसिंग का यह अड्डा कोतवाली थाना के एएसआई अरविंद कुमार निराला के संरक्षण में चल रहा था। नाम न छापने की शर्त पर संचालक के पार्टनर ने बताया कि अरविंद कुमार निराला हर महीने 25,000 रुपये लिया करते थे। यह कोई नई बात नहीं थी, क्योंकि इससे पहले भी उनके खिलाफ आरोप लगे थे। एक बार उन्होंने एक युवक को छोड़ने के एवज में 50,000 रुपये की मांग की थी। इस मामले में कोतवाली डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने जांच का आदेश दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विभिन्न इलाकों में चल रहे अवैध गेसिंग अड्डे
पटना में अवैध गेसिंग के अड्डे शहर के विभिन्न हिस्सों में संचालित हो रहे हैं। इन स्थानों में शामिल हैं:-

  • दीघा थाना क्षेत्र
  • कंकड़बाग थाना के टेम्पू स्टैंड
  • पत्रकार नगर थाना क्षेत्र
  • कदमकुआं थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर पुल के नीचे
  • कदमकुआं थाना के मुसल्लाहपुर हाट स्थित मछुआटोली
  • राजीव नगर थाना क्षेत्र

एसएसपी ने सख्त निर्देश दिए
इस कार्रवाई के बाद, पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने सख्त निर्देश दिए हैं कि अगर किसी थाना क्षेत्र में गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है, तो थाना प्रभारी को अपने स्तर पर कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर थानेदार कार्रवाई नहीं करते हैं, तो उनसे स्पष्टीकरण लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed