फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna Municipal Corporation Sita Sahu Mayor and Reshma Chandravanshi Deputy Mayor

Patna Results: पटना नगर निकाय की कमान महिलाओं के हाथ, सीता साहू का महापौर बनना लगभग तय, रेशमी बनीं डिप्टी मेयर

Fri, 30 Dec 2022 07:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 30 Dec 2022 07:09 PM IST
सार

बिहार में पटना नगर निगम चुनाव का रिजल्ट आ गया है। महापौर से सीता साहू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। वहीं, उपमहापौर के पद पर रेशमी चंद्रवंशी ने जीत दर्ज की। 

विज्ञापन
Patna Municipal Corporation Sita Sahu Mayor and Reshma Chandravanshi Deputy Mayor
डिप्टी मेयर रेशमी और मेयर सीता साहू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना नगर निकाय की कमान अब महिलाओं के हाथ में रहेगी। शुक्रवार को आए नतीजों में उपमहापौर पद की उम्मीदवार रेशमी चंद्रवंशी को जीत मिली। वहीं, पटना महापौर की कुर्सी सीता साहू को मिलना लगभग तय है। उनके बार में औपचारिक घोषणा होना बाकी है।  

विज्ञापन


सीता साहू और महजबी के बीच में कांटे की टक्कर दिखी। बाद में वोटों का अंतर काफी बढ़ गया। अब तक मिले आंकड़ों के मुताबिक, सीता साहू को 51,484 तो महजबी को 32,955 वोट मिले। आखिर में सीता साहू ने 18,529 वोटों से जीत दर्ज कीं।
विज्ञापन


बिहार के 17 नगर निगमों को मिला नया मेयर...
बिहार नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में कई उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर दिखी। भोजपुर, सारण, पटना, सुपौल, समस्तीपुर समेत अन्य जिलों में कुछ निकायों के नतीजे भी आ गए हैं। पटना समेत 17 नगर निगमों के अलावा कुल 68 निकायों में मतगणना लगभग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले वार्ड पार्षदों के वोट गिने गए...
सबसे पहले वार्ड पार्षदों के वोट गिने गए। इसके बाद मेयर, डिप्टी मेयर, मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद पदों के लिए मतगणना की गई। दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान कई जगहों पर हंगामा भी देखने को मिला था। इसको देखते हुए मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा कड़ी व्यवस्था की गई। 23 जिलों के 68 नगर निकायों में 11,127 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हुआ।

महापौर और उपमहापौर के बारे में जानिए...
सीता साहू पटना सिटी की रहने वाली हैं। साहू पूर्व मंत्री और पटना साहिब से मौजूद विधायक नंदकिशोर यादव की करीबी मानी जाती हैं। इनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि भाजपा से ही है। इनकी छवि पार्षदों को मैनेज करने की रही है, इस वजह से ये कई बार विवादों में भी रही हैं। वहीं, पिछली बार इन्होंने राजद की रजनी देवी को पार्षदों को मैनेज कर उपमहापौर बनवाया था। इस बार रजनी देवी भी मुकाबले में थीं।


रेशमी भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता अभिषेक चंद्रवंशी की पत्नी हैं। अभिषेक राज्यसभा के पूर्व सांसद आरके सिन्हा के बेहद करीबी हैं। आरके सिन्हा का कायस्थ बाहुल्य पटना सीट पर भी दबदबा भी है। उनकी भाजपा के अंदर भी अच्छी पैठ है।  
   
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed