{"_id":"67c1c050123658073608832e","slug":"patna-minister-jivesh-kumar-took-charge-of-urban-development-and-housing-department-important-instructions-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मंत्री जिवेश कुमार ने संभाला नगर विकास एवं आवास विभाग का कार्यभार, दिए अहम निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मंत्री जिवेश कुमार ने संभाला नगर विकास एवं आवास विभाग का कार्यभार, दिए अहम निर्देश
Fri, 28 Feb 2025 07:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 28 Feb 2025 07:25 PM IST
सार
Patna News: कार्यभार संभालने के बाद मंत्री जिवेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए, जिससे जनता को अधिकतम लाभ मिल सके। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
मंत्री जिवेश कुमार ने नगर विकास एवं आवास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार सरकार में मंत्री जिवेश कुमार ने शुक्रवार को नगर विकास एवं आवास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया। विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने मंत्री को विभाग की योजनाओं और उनकी वर्तमान स्थिति की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर
कार्यभार संभालने के बाद मंत्री जिवेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए, जिससे जनता को अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
फील्ड विजिट पर रहेगा फोकस
मंत्री ने अधिकारियों को सिर्फ दफ्तर तक सीमित न रहने की सलाह देते हुए फील्ड में जाकर कामों की निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जब तक अधिकारी खुद मौके पर जाकर प्रगति की समीक्षा नहीं करेंगे, तब तक योजनाओं को सही दिशा में नहीं लाया जा सकता।
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी
इस अवसर पर विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, बुडको के प्रबंध निदेशक अनिमेष पराशर, एमडी हाउसिंग बोर्ड-सह-अपर सचिव राजीव कुमार श्रीवास्तव, अपर सचिव वर्षा सिंह और अपर सचिव विजय कुमार मीणा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
मंत्री जिवेश कुमार ने नगर विकास और आवास क्षेत्र में सुधार के लिए अधिकारियों को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम जनता को बेहतर सुविधाएं देना है, और इसके लिए सभी विभागीय कर्मियों को टीम वर्क के साथ कार्य करना होगा।