{"_id":"67caf553319e1ba9140c6a48","slug":"patna-meeting-chaired-by-dgp-vinay-kumar-approval-payment-more-than-one-crore-rupees-grant-money-655-policemen-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police: डीजीपी की अध्यक्षता में बैठक, 655 पुलिसकर्मी को एक करोड़ से अधिक अनुदान राशि भुगतान की स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police: डीजीपी की अध्यक्षता में बैठक, 655 पुलिसकर्मी को एक करोड़ से अधिक अनुदान राशि भुगतान की स्वीकृति
Fri, 07 Mar 2025 07:02 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 07 Mar 2025 07:02 PM IST
सार
Bihar News: बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को पटना स्थित सरदार पटेल सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 655 पुलिसकर्मियों को एक करोड़ से अधिक अनुदान राशि भुगतान की स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन
बैठक करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज यानी शुक्रवार को केंद्रीय प्रशासी समिति की बैठक विनय कुमार, पुलिस महानिदेशक, बिहार, पटना की अध्यक्षता में सरदार पटेल भवन स्थित सभागार में आयोजित की गई। बैठक में कुल 655 पुलिसकर्मियों (लाभार्थियों) को एक करोड़ 25 लाख 19 हजार 100 रुपये अनुदान राशि के भुगतान की सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन
बिहार पुलिस परोपकारी कोष से कुल 62 आवेदनों को स्वीकृत कर व्ययित कुल अनुदान राशि छह लाख नब्बे हजार रुपये मात्र भुगतान करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। बिहार पुलिस परोपकारी कोष से पुलिस आदेश संख्या-210/88 के आलोक में सेवाकाल में मृत कर्मियों के आश्रितों को मृत्यु की तिथि से 20 वर्षों तक दी जाने वाली अनुदान राशि की अवधि को 05 वर्ष बढ़ाकर कुल 25 वर्ष करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। जो इस बैठक की तिथि दिनांक 07.03.2025 से प्रभावी होगा।
विज्ञापन
बिहार पुलिस शिक्षा कोष से अनुदान हेतु प्राप्त कुल 514 आवेदनों के विचारोपरान्त कुल 505 आवेदनों को स्वीकृत किया गया, जिसमें लाभार्थियों को कुल अनुदान राशि छियानवे लाख छबीस हजार एक सौ रुपये मात्र भुगतान करने हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बिहार पुलिस सहाय्य कल्याण कोष से अनुदान हेतु 94 आवेदनों पर विचारोपरान्त कुल 88 आवेदनों को स्वीकृत किया गया, जिसमें लाभार्थियों को कुल अनुदान राशि बाइस लाख तीन हजार रुपये मात्र भुगतान करने हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
इस प्रकार कुल 655 लाभार्थियों को कुल अनुदान राशि एक करोड़ पच्चीस लाख उन्नीस हजार एक सौ रुपये मात्र स्वीकृत कर भुगतान करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इस अवसर पर कुंदन कृष्णन, अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय), एनके आज़ाद, अपर पुलिस महानिदेशक (तकनीकी सेवाएं एवं वितन्तु), बिहार, पटना, डॉ. कमल किशोर सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक (बजट, अपील एवं कल्याण), बच्चू सिंह मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक (रेलवे), सुनील कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक (विशेष शाखा एवं आर्थिक अपराध इकाई), एमआर नायक, अपर पुलिस महानिदेशक (बिविसपु), बिहार, पटना और अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।