{"_id":"606be3f98ebc3ec39f5dc83f","slug":"patna-iit-bihta-students-went-home-on-holi-holiday-15-turned-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना: होली की छुट्टी पर घर गए थे बिहटा आईआईटी के छात्र, 15 निकले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना: होली की छुट्टी पर घर गए थे बिहटा आईआईटी के छात्र, 15 निकले कोरोना पॉजिटिव
Tue, 06 Apr 2021 10:01 AM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:01 AM IST
सार
- होली की छुटी के बाद कैंपस में लौटे थे छात्र
- सभी छात्र कैंपस में ही किए गए आइसोलेट
- एक सप्ताह के लिए एकेडमिक सेशन सहित सारी गतिविधियां बंद
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। इस लहर से बिहार भी अछूता नहीं है। राज्य में आए दिन कोरोना के बढ़ते आंकड़ों से प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। इस बीच पटना से करीब स्थित आईआईटी बिहटा के 15 छात्रों की कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आने से प्रशासन की चिंता और भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
छात्रों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद आईआईटी में भी हड़कंप मच गया है। आईआईटी के रजिस्ट्रार विश्वरंजन ने कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी 15 छात्रों के साथ ही वार्ड के सभी 41 छात्रों को आइसोलेट कर दिया है। आईआईटी बिहटा के छात्र होली की छुट्टी में घर गए हुए थे और जब कैंपस लौटे तो उनकी कोरोना जांच कराई गई, जिसमें से पहले तीन छात्र कोरोना पॉजिटिव मिले थे।
विज्ञापन
ऐसे में पॉजिटिव छात्रों के संपर्क में आए 41 अन्य छात्रों की भी आरटी-पीसीआर जांच कराई गई। इस जांच में 12 और छात्र कोरोना पॉजिटिव निकल गए। जानकारी के अनुसार कोविड-19 पॉजिटिव निकले सभी छात्र फाइनल ईयर में हैं।
विज्ञापन
इधर, पटना जिलाधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आईआईटी बिहटा के 15 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें से 13 छात्रों में फिलहाल कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि सभी पॉजिटिव छात्रों को कैंपस में ही आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा आईआईटी कैंपस में एक सप्ताह के लिए ऐकेडमिक सेशन सहित सारी गतिविधियों को बंद कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि बिहटा आईआईटी के कई एकेडमिक बिल्डिंग को भी कंटेंमेंट जोन बनाया गया है और सभी छात्रों को उसी हॉस्टल में क्वारंटाइन कर दिया गया है, जहां उनका आवश्यक चिकित्सीय सलाह के साथ उपचार जारी है। इस घटनाक्रम के बाद जिस ब्वॉयज हॉस्टल से शिकायत मिली थी, उसे कंटेमेंट जोन बनाकर पूरे इलाके को सेनिटाइज कराया जा रहा है।