{"_id":"62a7666397930f6601577adf","slug":"nitish-kumar-said-am-not-in-presidential-race-such-reports-are-unfounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nitish Kumar : नीतीश कुमार ने अगला राष्ट्रपति बनने की सभी अटकलों पर लगाया विराम, बोले- 'मैं दौड़ में नहीं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nitish Kumar : नीतीश कुमार ने अगला राष्ट्रपति बनने की सभी अटकलों पर लगाया विराम, बोले- 'मैं दौड़ में नहीं'
Mon, 13 Jun 2022 10:01 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 13 Jun 2022 10:01 PM IST
सार
नीतीश कुमार ने कहा, मैं देश का अगला राष्ट्रपति बनने की दौड़ में नहीं हूं और न ही कहीं जा रहा हूं। इस तरह की खबरें निराधार हैं और केवल अटकलें हैं। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को होगा और इसके लिए 21 जुलाई को मतगणना होगी।
विज्ञापन
cm nitish kumar
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार सोमवार को उन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि वह अगले राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में हैं। नीतीश कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह जुलाई में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में नहीं हैं।
अपने वीकली पब्लिक आउटरीच प्रोग्राम के मौके पर पत्रकारों के सवालों के जवाब में नीतीश कुमार ने कहा, मैं देश का अगला राष्ट्रपति बनने की दौड़ में नहीं हूं और न ही कहीं जा रहा हूं। इस तरह की खबरें निराधार हैं और केवल अटकलें हैं।
देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को होगा और इसके लिए 21 जुलाई को मतगणना होगी।
दरअसल जदयू के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने 9 जून को कहा था कि नीतीश कुमार में राष्ट्रपति बनने के लिए सभी आवश्यक क्षमताएं हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि एक बिहारी होने के नाते मेरी इच्छा है कि नीतीश कुमार भारत के राष्ट्रपति बनें और हर व्यक्ति चाहता है कि वह देश के राष्ट्रपति बनें।
विज्ञापन
बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार की इस टिप्पणी को लेकर जब नीतीश कुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, मैं फिर दोहराता हूं कि मैं देश का अगला राष्ट्रपति बनने की दौड़ में नहीं हूं।