फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nitish Kumar said Am not in presidential race Such reports are unfounded

Nitish Kumar : नीतीश कुमार ने अगला राष्ट्रपति बनने की सभी अटकलों पर लगाया विराम, बोले- 'मैं दौड़ में नहीं'

Mon, 13 Jun 2022 10:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 13 Jun 2022 10:01 PM IST
सार

नीतीश कुमार ने कहा, मैं देश का अगला राष्ट्रपति बनने की दौड़ में नहीं हूं और न ही कहीं जा रहा हूं। इस तरह की खबरें निराधार हैं और केवल अटकलें हैं। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को होगा और इसके लिए 21 जुलाई को मतगणना होगी।

विज्ञापन
Nitish Kumar said Am not in presidential race Such reports are unfounded
cm nitish kumar - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार सोमवार को उन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि वह अगले राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में हैं। नीतीश कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह जुलाई में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में नहीं हैं। 
विज्ञापन


अपने वीकली पब्लिक आउटरीच प्रोग्राम के मौके पर पत्रकारों के सवालों के जवाब में नीतीश कुमार ने कहा, मैं देश का अगला राष्ट्रपति बनने की दौड़ में नहीं हूं और न ही कहीं जा रहा हूं। इस तरह की खबरें निराधार हैं और केवल अटकलें हैं।
विज्ञापन


देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को होगा और इसके लिए 21 जुलाई को मतगणना होगी। 

दरअसल जदयू के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने 9 जून को कहा था कि नीतीश कुमार में राष्ट्रपति बनने के लिए सभी आवश्यक क्षमताएं हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि एक बिहारी होने के नाते मेरी इच्छा है कि नीतीश कुमार भारत के राष्ट्रपति बनें और हर व्यक्ति चाहता है कि वह देश के राष्ट्रपति बनें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार की इस टिप्पणी को लेकर जब नीतीश कुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, मैं फिर दोहराता हूं कि मैं देश का अगला राष्ट्रपति बनने की दौड़ में नहीं हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed