फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nitish government's rural development mission, foundation stone laid for 11,346 roads and 730 bridges

Bihar News: नीतीश सरकार का ग्रामीण विकास मिशन, 11,346 सड़कों और 730 पुलों का शिलान्यास

Thu, 17 Jul 2025 02:54 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 17 Jul 2025 02:54 PM IST
सार

बिहार में ग्रामीण सड़कों और पुलों के विकास को नई रफ्तार देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 21,406 करोड़ रुपये की लागत वाली 11,346 सड़कों और 730 पुलों का शिलान्यास और कार्यारंभ रिमोट के जरिए किया।
 

विज्ञापन
Nitish government's rural development mission, foundation stone laid for 11,346 roads and 730 bridges
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीण कार्य विभाग की ₹21,406.36 करोड़ की लागत वाली 11,346 सड़कों और 730 पुलों के निर्माण कार्य का शिलान्यास और कार्यारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाएं निर्धारित समय-सीमा में पूरी हों ताकि आम लोगों को जल्द से जल्द सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने प्रजेंटेशन के माध्यम से योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सड़क और पुल निर्माण की अद्यतन स्थिति, नवीनीकरण, सुदृढ़ीकरण, मुख्यमंत्री ग्रामीण संपर्क योजना (अवशेष), मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना और सुलभ संपर्कता योजना की प्रगति साझा की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और पुलों का बेहतर निर्माण एवं रखरखाव ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा सराहनीय ढंग से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर गांव और टोलों तक पक्की सड़क और बेहतर संपर्कता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि चाहे शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण, बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रोहतास में युवा जदयू नेता के पिता की नृशंस हत्या, इलाके में मची सनसनी
विज्ञापन
विज्ञापन



योजनाओं का विस्तृत ब्योरा:

ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम
  • कार्यारंभ: 5,047 सड़कें (8,893 किमी), लागत: ₹6,198 करोड़
  • शिलान्यास: 4,079 सड़कें (6,484 किमी), लागत: ₹5,627 करोड़
  • मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना
  • कार्यारंभ: 409 पुल, लागत: ₹1,859 करोड़
  • शिलान्यास: 295 पुल, लागत: ₹1,792 करोड़
  • राज्य योजना अंतर्गत कार्यारंभ: 5 योजनाएं, लागत: ₹48 करोड़
  • राज्य योजना अंतर्गत शिलान्यास: 24 योजनाएं, लागत: ₹279 करोड़

 मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (अवशेष)
  • कार्यारंभ: 301 सड़कें (490 किमी), लागत: ₹618 करोड़
  • शिलान्यास: 1,908 सड़कें (3,397 किमी), लागत: ₹4,884 करोड़

सुलभ संपर्कता योजना
  • कुल 8 योजनाएं, लागत: ₹101 करोड़

कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य:
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, और ग्रामीण कार्य विभाग के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed