{"_id":"67b096a3cc04c55c6400ad65","slug":"new-airport-in-bihar-new-airport-gets-approval-in-bihta-elevated-corridor-will-be-ready-by-2026-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"New Airport in Bihar: बिहटा में नए एयरपोर्ट को मिली मंजूरी, साल 2026 तक बनकर होगा तैयार एलिवेटेड कॉरिडोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
New Airport in Bihar: बिहटा में नए एयरपोर्ट को मिली मंजूरी, साल 2026 तक बनकर होगा तैयार एलिवेटेड कॉरिडोर
Sat, 15 Feb 2025 06:59 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 15 Feb 2025 06:59 PM IST
सार
Bihar Airport: बिहटा में नए एयरपोर्ट को मंजूरी मिल गई है। इससे बिहार के विकास को पंख लगेंगे। वहीं, दो हजार करोड़ की लागत से दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण भी जारी है। साल 2026 तक बनकर तैयार होगा।
विज्ञापन
एयरपोर्ट को मिली मंजूरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के विकास में एक नया पंख लग लगने वाला है। भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण ने बिहटा में नए एयरपोर्ट के निर्माण की मंजूरी दे दी है। इस एयरपोर्ट का निर्माण भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा 459 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। रूस की एक कंपनी को इस परियोजना का कांट्रैक्ट सौंपा गया है, और इस परियोजना का लक्ष्य बिहार में एयर ट्रांसपोर्ट सुविधाओं को बेहतर बनाना है।
विज्ञापन
बिहार सरकार ने इसके लिए 108 एकड़ जमीन आवंटित की है, जिस पर एयरपोर्ट का निर्माण किया जाएगा। यह एयरपोर्ट न केवल पटना शहर से जुड़ा रहेगा, बल्कि पूरे बिहार और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक नया हवाई यातायात केंद्र बनेगा। बिहटा एयरपोर्ट से विभिन्न प्रमुख शहरों की हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा, जिससे राज्य के विकास में तेजी आएगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही, राज्य सरकार ने पटना से बिहटा एयरपोर्ट तक पहुंच को और भी सुविधाजनक बनाने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की है। 2026 तक सबसे लंबा एलिवेटेड रोड तैयार किया जाएगा, जो 2000 करोड़ रुपये की लागत से दानापुर से बिहटा तक निर्माणाधीन है। इस रोड के पूरा होने से, पटना और बिहटा के बीच यात्रा बहुत ही आसान और तेज हो जाएगी। इससे ना केवल यात्री ट्रैफिक को सुविधा होगी, बल्कि दोनों क्षेत्रों के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
यह परियोजना राज्य के विकास के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इससे बिहार में हवाई यातायात के क्षेत्र में सुधार होगा, साथ ही राज्य के विभिन्न हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इस एयरपोर्ट और एलिवेटेड रोड की मदद से बिहटा और आसपास के क्षेत्र में व्यवसायिक और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।