फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda: Woman's body found in suspicious condition, parents accused of murder; Son-in-law was cheating

Bihar News: संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप; ‘दामाद दे रहा था धोखा’

Sat, 10 Feb 2024 03:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 10 Feb 2024 03:50 PM IST
सार

Nalanda Hindi News: राजगीर थाना अध्यक्ष चंद्रभानु ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Nalanda: Woman's body found in suspicious condition, parents accused of murder; Son-in-law was cheating
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में शनिवार को पुलिस ने घर से एक महिला का शव संदिग्ध हालत में बरामद किया। मामला राजगीर थाना क्षेत्र के अजात शत्रु नगर का है। मृतका की पहचान बबलू साहू की पत्नी ममता देवी (29) के रूप में की गई है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर मृतका ममता देवी के देवर अनिल कुमार ने बताया कि हर दिन की तरह सुबह तीन बजे उठकर वह अपने भाई के साथ फुटपाथ पर दुकान खोलने चला गया था। किसी काम को लेकर जब वह घर वापस आया तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खुलवाने की कोशिश की गई, लेकिन अंदर से किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद बड़े भाई बबलू साहू को बुलाया गया और दरवाजा तोड़ा गया। तब अंदर देखा गया कि उसकी भाभी फंदे से लटकी हुई हैं। इसके बाद इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस और भाभी के मायके वालों को दी गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। बच्चे पढ़ाई करने स्कूल चले गए थे।
विज्ञापन

 
वहीं, गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के नगवा गांव निवासी मृतका के पिता राजो साहू ने हत्या का आरोप ससुराली परिवार पर लगाया है। उन्होंने बताया कि दो साल पूर्व भी पति-पत्नी में विवाद हुआ था। इसके बाद पंचायत बैठा कर मामले को शांत कराया गया था। अक्सर उनका दामाद बबलू साहू उनकी बेटी ममता देवी के साथ मारपीट किया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, 10 वर्ष पूर्व ममता की शादी बबलू से हुई थी। इस बीच दो बच्चे भी हुए। राजो साहू का कहना है कि उनके दामाद का किसी महिला से चक्कर चल रहा है, जिसका विरोध उनकी बेटी करती थी। इसी बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े होते थे। उनकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है, ताकि हत्या आत्महत्या प्रतीत हो।

 
राजगीर थाना अध्यक्ष चंद्रभानु ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। अभी तक परिजनों की ओर से किसी प्रकार का आवेदन नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed