{"_id":"65d054c4a929ece61a0dab1e","slug":"nalanda-woman-s-body-found-in-suspicious-condition-in-house-harassment-dowry-murder-allegations-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Dowry Murder: घर में संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव; ससुराल वालों पर प्रताड़ना और दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Dowry Murder: घर में संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव; ससुराल वालों पर प्रताड़ना और दहेज हत्या का आरोप
Sat, 17 Feb 2024 12:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 17 Feb 2024 12:10 PM IST
सार
Nalanda Hindi News: हिलसा थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को बीती रात सूचना मिली कि एक महिला का शव घर में पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त की गई। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अपने बेटे के साथ मृतका सुधा देवी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के नालंदा में शुक्रवार की रात एक विवाहिता का शव पुलिस ने संदिग्ध हालत में बरामद किया। मामला हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत नोनिया बीघा गांव का है। मृतका की पहचान नोनिया बीघा गांव निवासी संतोष पासवान की पत्नी सुधा देवी (27) के रूप में की गई है। मृतका के मायके वाले ससुराली परिवार पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। परिजन शव को पुलिस की मदद से पोस्टमार्टम के लिए शनिवार की सुबह सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
घटना को लेकर मृतका के भाई सोहसराय थाना क्षेत्र के लोहगानी निवासी सोनेलाल कुमार ने बताया कि हमेशा ससुराली परिवार उनकी बहन को प्रताड़ित कर रहा था। प्रेग्नेंसी के दौरान भी दीदी के ससुर ने उसके साथ मारपीट की थी। इसके पहले चूहे की दवा देकर उसकी हत्या का प्रयास किया गया था। इलाज के बाद वह ठीक हुई थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा सूचना मिली उनकी बहन की मौत हो गई है। 10 साल के भांजे ने उन्हें बताया कि वह छत पर सोया हुआ था, तभी घर वालों ने उसकी मां का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसे ननिहाल के लोगों से मां की आत्महत्या करने की बात बताने को कहा गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, साल 2010 में सुधा की शादी संतोष पासवान से हुई थी। इस बीच दो बेटे और दो बेटियों ने भी जन्म लिया। तीन माह पूर्व ही एक बेटा हुआ है। ससुराली परिवार दो लाख रुपये की मांग कर रहा था। मायके वाले जब मांग पूरी नहीं कर पाए तो सुधा की गला घोंट कर हत्या कर दी गई।
हिलसा थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को बीती रात सूचना मिली कि एक महिला का शव घर में पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त की गई। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।