{"_id":"67a1e485403cef75230a6693","slug":"nalanda-tractor-crushed-2-intermediate-students-then-broke-tea-stall-and-overturned-in-ditch-one-student-died-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: ट्रैक्टर ने इंटर के दो परीक्षार्थियों को कुचला, फिर चाय गुमटी तोड़कर खाई में पलटा; एक छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: ट्रैक्टर ने इंटर के दो परीक्षार्थियों को कुचला, फिर चाय गुमटी तोड़कर खाई में पलटा; एक छात्र की मौत
Tue, 04 Feb 2025 03:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 04 Feb 2025 03:27 PM IST
सार
Nalanda News: पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक छात्र की मौत हो गई है और एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। घटना रामघाट बाजार के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े दो छात्रों को कुचल दिया।
विज्ञापन
चाय गुमटी तोड़कर खाई में पलटा ट्रैक्टर
जानकारी के मुताबिक, दोनों छात्र करायपरसुराय थाना क्षेत्र के नेसार गांव के रहने वाले थे। दोनों भागन बिगहा स्थित डीपी सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन में इंटर की परीक्षा देने जा रहे थे। रामघाट बाजार के पास बाइक खड़ी कर दोस्त का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान बिहार शरीफ से पटना की ओर जा रही बस सड़क किनारे खड़ी थी। तभी एक तेज रफ्तार ईंट लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर इन छात्रों पर चढ़ गया। फिर झोपड़ीनुमा चाय दुकान को तोड़ते हुए 10 फीट खाई में जाकर पलट गया।
विज्ञापन
एक छात्र की मौत, दूसरा गंभीर घायल
हादसे में शिवम कुमार (18) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीयूष कुमार (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने एनएच-431 को जाम कर दिया। लगभग तीन घंटे तक सड़क जाम रहा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी
नगरनौसा थानाध्यक्ष पंकज कुमार पवन ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।