{"_id":"69004a4d5ba3b119300750ec","slug":"nalanda-news-three-people-drowned-in-the-lokain-river-two-missing-one-hospitalized-for-treatment-patna-news-c-1-1-noi1243-3563278-2025-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: छठ पर्व के दौरान महिला समेत छह लोग डूबे, तीन की हुई मौत; मुख्यमंत्री ने जताया दुःख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: छठ पर्व के दौरान महिला समेत छह लोग डूबे, तीन की हुई मौत; मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
Tue, 28 Oct 2025 03:09 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 03:09 PM IST
सार
Bihar News: शिवम की नानी ने छठ व्रत कर रखा था। घाट से सभी लोग घर लौट आए और इसी बीच नदी में 6 बच्चे नहाने के लिए उतर गए। फिर जो हुआ वह सुनकर पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
गांव में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा में छठ पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई। जब छह लोगों में से तीन लोगों की डूब कर एक ही जगह पर मौत हो गई। जबकि दो अन्य अभी भी नदी में लापता है। एक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मामला हिलसा थाना क्षेत्र के सिपारा गांव स्थित लोकाईन नदी का है।
विज्ञापन
मृतकों में जहानाबाद के बौरी थाना क्षेत्र के रहने वाले संमकेश साव के बेटे (16) शिवम कुमार, सिपारा गांव के रहने वाले सुबोध साव की बेटी (19) वर्षा कुमारी एवं धनु गोप की बेटी (20) सुनीता कुमारी शामिल है। जबकि दो अन्य बच्चे नदी की तेज धार में अभी भी लापता है।
विज्ञापन
पढे़ं; कल अररिया पहुंचेगा चुनावी रथ, चार सीटों पर NDA का कब्जा, एक-एक कांग्रेस-मजलिस के पास; जानें
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सिपारा गांव में शिवम की नानी ने छठ व्रत कर रखा था। घाट से सभी लोग घर लौट आए और इसी बीच नदी में 6 बच्चे नहाने के लिए उतर गए। जिसमें एक-एक कर नदी की तेज धार में बहकर लापता हो गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से 4 लोगों को नदी से बाहर निकाला जा सका। जिनमें तीन बच्चे की मौत हो गई और एक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा भेजा गया है। मरने वालों में फुफेरे ममेरे भाई-बहन वर्षा और शिवम के अलावा गांव की ही सुनीता कुमारी शामिल है।
फिलहाल इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। परिवार वालों के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया है। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई है वहीं दो अन्य बच्चों की तलाश में स्थानीय गोताखोर जुटे हुए हैं। वहीं इस मामले में हिलसा थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता बच्चों की तलाश की जा रही है। एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया जा रहा है।
सीएम नीतीश कुमार की जनसभा विरोधी पर निशाना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की
इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी मर्माहत हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी मर्माहत हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।