फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda news Storm and rain took one more life

आंधी-बारिश ने ली एक और जान: कीर्तन गाने जा रहा था युवक, पेड़ की टहनी टूट कर गिरी, 13वें दिन हो गई मौत

Thu, 24 Apr 2025 01:16 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 24 Apr 2025 01:16 PM IST
सार

Died Due to Storm And Rain: 13 दिन बाद इलाज के क्रम में एक और व्यक्ति की मौत हो गई। मामला थरथरी थाना क्षेत्र के पलटू बीघा गांव का है। मृतक की पहचान पलटू बीघा गांव निवासी स्वर्गीय सरयुग यादव के (39) वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन
Nalanda news Storm and rain took one more life
सदर अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्राकृतिक कोप ने 10 अप्रैल को नालंदा में भारी तबाही मचा दी थी। जिले के अलग-अलग इलाकों में करीब दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत आंधी पानी की वजह से पेड़ के नीचे तो कहीं दीवार से दबकर हो गई थी। इस तबाही के 13 दिन बाद इलाज के क्रम में एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। मामला थरथरी थाना क्षेत्र के पलटू बीघा गांव का है। मृतक की पहचान पलटू बीघा गांव निवासी स्वर्गीय सरयुग यादव के (39) वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में परिजन ने बताया कि 10 अप्रैल को करीब साढ़े तीन बजे मन्दिर में अखंड कीर्तन करने के लिए प्रमोद जा रहा था। इसी बीच अचानक तेज आंधी आई, तभी पेड़ से टूटकर एक टहनी आई और प्रमोद के गर्दन के पास आ लगी, जिसके कारण युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया और पूरा शरीर सुन्न पड़ गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नेशनल हाइवे पर ब्लास्ट हो गई स्कूटी, बाप और बेटी झुलसे, दो घरों में लगी आग
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों की जैसे ही नजर पड़ी तो इलाज के लिए नूरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज और फिर एम्स रेफर कर दिया गया। वहीं, निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 13वें दिन यानी बुधबार की रात में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: दूल्हे को नसीब हुई वरमाला, फिर बगैर दुल्हन लौटी बारात; बिहार में फिर सामने आयी अलग तरह की घटना

वहीं, इस मामले में थरथरी थाना अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा ने बताया कि उन्हें बुधवार की रात हादसे की जानकारी हुई। इसके उपरांत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है एवं अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed