{"_id":"65edb0c86aedf5cd8100f537","slug":"nalanda-news-shravan-kumar-says-pace-of-development-of-bihar-will-increase-rapidly-with-double-engine-govt-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नालंदा में मंत्री श्रवण कुमार बोले- डबल इंजन की सरकार से बिहार के विकास की तेजी से बढ़ेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नालंदा में मंत्री श्रवण कुमार बोले- डबल इंजन की सरकार से बिहार के विकास की तेजी से बढ़ेगी रफ्तार
Sun, 10 Mar 2024 06:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 10 Mar 2024 06:38 PM IST
सार
Nalanda Hindi News: मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हिलसा अनुमंडल मुख्यालय में पार्क की बहुत ही आवश्यकता थी। यहां के लोग पार्क के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब इंतजार की घड़ी समाप्त हो गई है।
विज्ञापन
चिल्ड्रन पार्क और बस पड़ाव का उद्घाटन करने पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के नालंदा के नगर परिषद हिलसा में रविवार को मुख्य पार्षद धनंजय कुमार की अगुआई में ग्रामीण विकास एवं समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रवण कुमार ने चिल्ड्रन पार्क और बस पड़ाव का उद्घाटन किया। मौके पर नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार, पूर्व मंत्री सह विधान परिषद नीरज कुमार, विधान परिषद रीना यादव और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हिलसा अनुमंडल मुख्यालय में पार्क की बहुत ही आवश्यकता थी। यहां के लोग पार्क के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब इंतजार की घड़ी समाप्त हो गई है। आज से आमजनों के लिए यह चिल्ड्रन पार्क को खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस सुसज्जित चिल्ड्रन पार्क में बच्चों के मनोरंजन के साथ लोगों की सेहत का भी ख्याल रखा गया है। बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं। वहीं, महिलाओं और पुरुषों के लिए ओपन जिम की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा नगर परिषद के द्वारा एक और बड़ी समस्या के समाधान का प्रयास किया गया है। हिलसा शहर में जाम की प्रमुख समस्या से निजात दिलाने के लिए तकरीबन ढाई करोड़ की लागत से बस पड़ाव का निर्माण कराया गया है। बस पड़ाव होने से हिलसा शहर में जाम की समस्या एक हद तक कम हो जाएगी और लोगो को एक ही स्थान पर अन्य शहर और प्रखंडों में जाने के लिए वाहन मिलेगी।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार बोलने में कम और काम करने में ज्यादा विश्वास रखती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच विकास और तरक्की की है। बिहार की तरक्की और विकास तभी हो सकता है। जब आपस में भाईचारा हो। डबल इंजन की सरकार से बिहार में विकास की रफ्तार और तेजी से बढ़ेगी। हर क्षेत्र में आर्थिक मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता से जो वायदे किए हैं, उन्हें पूरा किया जा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली या रोजगार की बात करें तो प्रत्येक क्षेत्र में इस सरकार में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है।
वहीं, सांसद कौशलेंद्र कुमार ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 17 साल पहले की सरकार में बिहार की जो स्थिति बनी थी। आज बहुत परिवर्तन हुआ है। गांव हो या शहर हर जगह विकास की रोशनी को सरकार ने पहुंचाने का काम किया है। पहले सरकारी स्कूल सिर्फ नाम के होते थे। आज सरकार ने विभिन्न प्रोत्साहन योजना के माध्यम से उन स्कूलों की तस्वीर बदल दी है। हर वर्ग के बच्चे हों या बच्चियां स्कूल में पढ़ने जा रहे हैं। और अनुभवी शिक्षकों से ज्ञान अर्जित कर बच्चे मुकाम पर पहुंच परचम लहरा रहे हैं। यह सब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ही देन है।