फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda News: Intermediate student died after being hit by train, was going to eat prasad of Saraswati Puja

Bihar News: ट्रेन से कटकर इंटर के छात्र की मौत, सरस्वती पूजा का प्रसाद खाने जा रहा था युवक

Tue, 04 Feb 2025 03:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 04 Feb 2025 03:07 PM IST
सार

Nalanda News: पुलिस ने बताया कि छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Nalanda News: Intermediate student died after being hit by train, was going to eat prasad of Saraswati Puja
मृतक छात्र राहुल कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नालंदा के बख्तियारपुर-राजगीर रेल खंड पर रविवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में इंटरमीडिएट परीक्षार्थी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह घटना बिहार थाना क्षेत्र के रेलवे गुमटी के पास घटी, जहां शेखपुरा जिले के सुजवलपुर निवासी 19 वर्षीय राहुल कुमार की अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

विज्ञापन

 
मजदूरी कर पढ़ाई कर रहा था छात्र
मृतक के भाई अनिल कुमार ने बताया कि राहुल बिहारशरीफ में रहकर मजदूरी के साथ अपनी पढ़ाई कर रहा था और इस वर्ष इंटर की परीक्षा दे रहा था। रविवार की शाम सरस्वती पूजा के मौके पर प्रसाद खाने के लिए वह पैदल रेलवे गुमटी की ओर गया था, तभी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन



 
रेलवे ट्रैक के पास गड्ढे में पड़ा मिला शव
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक से करीब 30 मीटर दूर एक गड्ढे में गंभीर रूप से घायल युवक को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। बिहार थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहुल को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परिजनों में मचा कोहराम
घटना की सूचना मिलते ही राहुल के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। जहां बेटे की मौत की खबर सुनकर उनकी चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल था। इधर, बिहार थाना अध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed