{"_id":"66e58334c3c81c4a5d0c425f","slug":"nalanda-news-body-of-a-missing-elderly-man-found-in-a-water-filled-pit-relatives-told-reason-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नालंदा में पानी भरे गड्ढे में मिला बुजुर्ग का शव, शुक्रवार से थे लापता; परिजनों ने बताई यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नालंदा में पानी भरे गड्ढे में मिला बुजुर्ग का शव, शुक्रवार से थे लापता; परिजनों ने बताई यह बात
Sat, 14 Sep 2024 06:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 14 Sep 2024 06:06 PM IST
सार
Nalanda News: बेन थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद पानी भरे गड्ढे से शव को निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
मृतक सुरेश पंडित
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा में पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मामला बेन थानाक्षेत्र के लालगंज गांव के पास का है। मृतक की पहचान बेन थानाक्षेत्र के सरही गांव निवासी दिवंगत रामनाथ पंडित के बेटे सुरेश पंडित (62) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को बुजुर्ग सुरेश पंडित बाजार गए थे। जहां से लौटने के दौरान वह हादसे का शिकार हो गए। परिवार वालों को लगा कि वह अपने बड़े बेटे के यहां रात में रुक गए होंगे। लेकिन जब वह सुबह भी नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन की जाने लगी। तभी गांव का एक युवक शनिवार को बाजार जा रहा था। जहां उसने लालगंज के पास सड़क किनारे पानी में बुजुर्ग का शव देखा और इसकी सूचना घरवालों को दी। तब जाकर घटना का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
परिजन आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि कोई बड़ी गाड़ी जा रही होगी, तभी वह सड़क के किनारे उतर गए। इससे उनका पैर फिसला, जिसके कारण वह पानी भरे गड्ढे में गिर गए। अंधेरा होने के कारण किसी की नजर नहीं पड़ी और डूबकर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, इस मामले में बेन थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद पानी भरे गड्ढे से शव को निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। अप्राकृतिक मौत का मामला (यूडी केस) दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।