फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda news A girl committed suicide by hanging herself in her maternal grandmother's house

Bihar News: नालंदा में युवती ने की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग की चर्चा; पुलिस जांच में जुटी

Wed, 30 Jul 2025 12:47 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 30 Jul 2025 12:47 PM IST
सार

Bihar: सुहानी के नाना राजकुमार प्रसाद ने बताया कि वह मंगलवार की शाम अपनी दुकान से जब घर लौटे, तो घटना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि सुहानी पर परिवार की ओर से कोई दबाव नहीं था और उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया।

विज्ञापन
Nalanda news A girl committed suicide by hanging herself in her maternal grandmother's house
अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गिरियक थाना क्षेत्र के गिरियक बाजार में एक 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान नवादा जिले के मेसकौर थाना क्षेत्र स्थित नीमचक आषाढ़ी गांव निवासी स्वर्गीय अजय कुमार की पुत्री सुहानी राउत के रूप में हुई है। वह बीते 10 वर्षों से अपने ननिहाल में रह रही थी।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल भेज दिया। साथ ही, एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन किया जा सके।

विज्ञापन

नाना ने दी जानकारी
सुहानी के नाना राजकुमार प्रसाद ने बताया कि वह मंगलवार की शाम अपनी दुकान से जब घर लौटे, तो घटना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि सुहानी पर परिवार की ओर से कोई दबाव नहीं था और उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। परिवार के अनुसार, सुहानी स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा थी और उसका छोटा भाई भी उन्हीं के साथ ननिहाल में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पटना में सड़क हादसा, खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर; तीन यात्री गंभीर रूप से घायल

प्रेम प्रसंग की चर्चा
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, युवती का किसी युवक के साथ प्रेम संबंध था और आशंका जताई जा रही है कि इसी को लेकर उसने आत्महत्या की हो। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई पुष्टि नहीं की है। गिरियक थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि युवती के मोबाइल को बरामद कर लिया गया है, जो फिलहाल लॉक है। उसे अनलॉक कराने की प्रक्रिया जारी है ताकि उसमें मौजूद जानकारियों से मामले की तह तक पहुंचा जा सके। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस हर पहलु से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed