फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda: Miscreants shot dead a woman during robbery; Absconded with cash and jewelery worth Rs 80 thousand

Bihar Crime: बदमाशों ने लूटपाट कर महिला की गोली मारकर की हत्या; 80 हजार की नकदी-जेवर लेकर फरार

Tue, 19 Mar 2024 02:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 19 Mar 2024 02:04 PM IST
सार

Nalanda Crime: हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Nalanda: Miscreants shot dead a woman during robbery; Absconded with cash and jewelery worth Rs 80 thousand
मृतका रिंकी देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में बेलगाम अपराधियों ने लूट के दौरान बीती रात घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाकर एक महिला को गोली मार दी। उसके बाद बदमाश नकदी और जेवर समेत 80 हजार रुपये की लूटकर फरार हो गए। मामला हिलसा थाना क्षेत्र के मीना बाजार मानपुर गांव का है। वहीं, मृतका की पहचान मानपुर गांव निवासी रणधीर यादव की पत्नी रिंकी देवी (19) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर रणधीर यादव ने बताया कि वह अपनी पत्नी और चार महीने की बच्ची के साथ घर में बीती रात सो रहे थे। तभी अचानक 12:30 बजे के करीब खटपट की आवाज हुई। जब उनकी नींद खुली तो उनके सामने नकाबपोश बदमाश खड़े थे, जिनके हाथ में हथियार था। उसके बाद बदमाशों ने उन्हें पिस्तौल के बल पर बंधक बना लिया। जब उनकी पत्नी की नींद खुली तो वह डर से उनके पास आ गई। इसी बीच बदमाशों ने गोली मार दी, गोली उनकी पत्नी के सिर में जा लगी।
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि इस बीच दो बदमाश हाथों में अटैची लिए हुए थे और दो बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाए रखा था। करीब पांच मिनट तक रुकने के बाद सभी बदमाश गोली मारने के बाद फरार हो गए। अटैची में रखे 50 हजार रुपये नकदी और 40 हजार के जेवरात की लूट की गई है। उन्होंने बताया कि जैसे ही गोली उनकी पत्नी को लगी, वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
रणधीर ने बताया कि बदमाश घर के पीछे से बांस के सहारे अंदर घुसे थे। गोली चलने की आवाज पर आसपास के लोग जब जाग गए तो दो अटैचियों को रास्ते में ही फेंककर बदमाश फरार हो गए। हालांकि उनके अंदर से कीमती सामान को निकाल लिया गया था।
बताया जा रहा है कि साल भर पूर्व पटना के बेउर निवासी रिंकी देवी की शादी रणधीर यादव से हुई थी। इस बीच दोनों का एक बच्चा भी हुआ। घटना के वक्त घर में पति-पत्नी और बच्चा ही मौजूद थे। युवक दूसरे प्रदेश में रहकर ड्राइविंग का काम करता है। वह तीन महीने पूर्व ही अपने घर आया था। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

 
हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। बदमाशों द्वारा घर में घुसकर गोली मारी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed