फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda: Miscreants entered house and opened fire, 4 women injured; Allegation of attack on Mukhiya Pratinidhi

Bihar Crime: बदमाशों ने घर में घुसकर की गोलीबारी, चार महिलाएं घायल; मुखिया प्रतिनिधि पर हमले का आरोप

Tue, 30 Jan 2024 01:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 30 Jan 2024 01:28 PM IST
सार

Nalanda Hindi News: चंडी थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर घटना हुई है। घटनास्थल पर पीड़ित द्वारा एक खाली कारतूस पेश किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Nalanda: Miscreants entered house and opened fire, 4 women injured; Allegation of attack on Mukhiya Pratinidhi
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में पुराने विवाद को लेकर बदमाशों ने मंगलवार को घर में घुसकर गोलीबारी कर दी। इस हमले में छर्रा लगने से एक ही घर की चार महिलाएं घायल हो गईं। यह घटना चंडी थाना क्षेत्र के कान्धु पीपर गांव की है। हालांकि आसपास के लोगों ने गोलीबारी की घटना से इनकार किया है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, घायल महिलाओं में दिवंगत सुशील प्रसाद की पत्नी चंद्रकांति देवी, पप्पू प्रसाद की पत्नी विभा देवी, विजय कुमार की पत्नी फूला देवी और राजेश प्रसाद की पत्नी रीता देवी शामिल हैं। चारों का आपस में सास और बहू का रिश्ता है। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गोली का छर्रा हाथ और पैर में लगा है।
विज्ञापन



 
घायल रीता देवी ने बताया कि घर के आंगन में बैठकर सभी आग ताप रही थी। इसी दौरान मिथिलेश उर्फ बल्ली गोप अपने गुर्गों के साथ आ धमका और राजेश प्रसाद को खोजने लगा। जब उन लोगों ने बताने से मना कर दिया। इसके बाद बल्ली गोप ने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग कर दी, जिसके कारण छर्रा उन लोगों को आकर लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि पंचायत में किसी योजना पर कार्य कराया गया था। राजेश ने उसमें हुई गड़बड़ी को लेकर संबंधित विभाग से शिकायत की थी। इसी बात को लेकर वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि मिथिलेश उर्फ बल्ली गोप ने पहले फोन कर पूर्व मुखिया राजेश प्रसाद को जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद उसने घर पहुंचकर अपने गुर्गों के साथ गोलीबारी कर दी।

 
चंडी थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटनास्थल पर पीड़ित द्वारा एक खाली कारतूस पेश किया गया है। आसपास के लोगों ने गोलीबारी की घटना से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed