फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda: Dancers dance in JDU program, district president had organized it, audio-video had gone viral earlier

Bihar: JDU कार्यक्रम में लगे बालाओं के ठुमके, जिलाध्यक्ष ने किया था आयोजित, पहले ऑडियो-वीडियो हो चुका वायरल

Mon, 01 Jul 2024 04:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 01 Jul 2024 04:08 PM IST
सार

Nalanda News: जदयू के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अरशद ने कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम की जानकारी नहीं है। व्यावसायिक प्रकोष्ठ द्वारा अपने स्तर से कार्यक्रम कराया गया है। इससे पूर्व व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष का ऑडियो और वीडियो भी वायरल हो चुका है।

विज्ञापन
Nalanda: Dancers dance in JDU program, district president had organized it, audio-video had gone viral earlier
जदयू के कार्यक्रम में नृत्य करतीं बार बालाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार से जदयू के कार्यक्रम में बार बालाओं द्वारा ठुमके लगाए जाने का मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले ऑडियो-वीडियो वायरल होने का भी मामला सामने आया था। दरअसल, नालंदा जदयू जिला व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विजयकांत द्वारा राजगीर के एक होटल में रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उसमें सांसद कौशलेंद्र कुमार की जीत और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष राज्यसभा सांसद संजय झा को बनाए जाने की खुशी जाहिर की गई थी।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बेबी मंडल, प्रदेश महासचिव अवधेश मुखिया, प्रदेश सचिव त्रिलोक दास, नालन्दा शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रोफेसर सुरेंद्र प्रसाद, जगलाल चौधरी, युवा जिला अध्यक्ष नालंदा धीरज पटेल, नगर अध्यक्ष रितेश कुमार, राजगीर प्रखंड अध्यक्ष जयराम, छात्र प्रखंड अध्यक्ष अनमोल वर्मा और बादल कुमार समेत जदयू के कार्यकर्ता शामिल हुए थे।
विज्ञापन



 
इस कार्यक्रम में बार-बालाओं को भी बुलाया गया था, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के मुताबिक कार्यक्रम में अश्लील गानों पर बार-बालाएं ठुमके लगा रही हैं और वहां मौजूद लोग इसका आनंद ले रहे हैं। राजगीर प्रशासन से न तो राजनीतिक कार्यक्रम की अनुमति ली गई थी और न ही बार बालाओं के नृत्य की इजाजत ली गई थी। वहीं, जब व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष विजयकांत का पक्ष जाने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
वहीं, जदयू के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अरशद से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम की जानकारी नहीं है। व्यावसायिक प्रकोष्ठ द्वारा अपने स्तर से कार्यक्रम कराया गया है। पूर्व में भी ऑडियो और वीडियो व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष का वायरल हुआ है। उसकी जांच प्रदेश के पदाधिकारी द्वारा की जा रही है, यह बेहद ही निंदनीय है।

 
गौरतलब है कि सप्ताह भर पूर्व ही जदयू नेता का ऑडियो और वीडियो वायरल हुआ था। जहां ऑडियो में वह ग्रामीण विभाग में 1,400 पोस्टिंग उनके अधीन रहने की बात कह रहे थे। वहीं, रिश्तेदार से उनके बच्चों को ग्रामीण विकास में नौकरी लगवा देने की बात कह रहे थे। वायरल वीडियो में जदयू नेता पुलिस को हड़काते हुए दिख रहे थे। उसमें वह कह रहे थे कि वह डायरेक्ट सीएम हैं यह, मान कर चलिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed