फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda Crime: Three people injured in stabbing and assault in a lodge in Rajgir, eight accused arrested

Bihar Crime: राजगीर में लॉज में हुई चाकूबाजी और मारपीट से तीन लोग घायल, आठ आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Sep 2024 02:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 22 Sep 2024 02:52 PM IST
सार

Nalanda Crime: राजगीर थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। लेकिन पुलिस के त्वरित हस्तक्षेप से स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया है।गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Nalanda Crime: Three people injured in stabbing and assault in a lodge in Rajgir, eight accused arrested
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के राजगीर में शनिवार की देर शाम एक लॉज में हुई झड़प के दौरान चाकूबाजी और मारपीट की घटना से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई कर आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना राजगीर के केशव आश्रम मोहल्ले स्थित शारदा लॉज की है। जहां अलग-अलग प्रदेशों से आए लड़के किसी बात को लेकर आपस में उलझ गए।

विज्ञापन

 
झड़प में तीन लोग घायल
जानकारी के अनुसार, शारदा लॉज में रहने वाले लड़कों के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते चाकूबाजी और मारपीट में बदल गई। इस बीच, कुछ स्थानीय लोग झगड़ा रोकने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन उन पर भी हमला कर दिया गया। हमले में तीन लोग परदेशी कुमार, राहुल कुमार और जितेंद्र मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों नालंदा जिले के राजगीर स्थित बंगाली पाड़ा के निवासी हैं। उन्हें तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल राजगीर में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

 
चाकूबाजी और झड़प मामले में आठ लोग गिरफ्तार
राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और मधुबनी के रहने वाले लोग शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में उमरिया (मध्य प्रदेश) के रोहित वर्मन (26), मधुबनी के आकिब अली (21), मो. अजहर इकबाल (21), सदाब अली (23), मो. अजीजुल मुल्लाह (19), पश्चिम बंगाल के अफीजुल मुल्लाह (19), मो. आरिफ (21) और रिजाउल शेख (25) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मामूली बात को लेकर हुई लड़ाई
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शारदा लॉज में रहने वाले ये लड़के नेटवर्किंग का काम करते हैं और अलग-अलग प्रदेशों से यहां आकर बसे हैं। किसी मामूली बात को लेकर इन लड़कों के बीच झगड़ा शुरू हुआ, जिसे रोकने के लिए स्थानीय लोग पहुंचे थे। लेकिन हालात बिगड़ गए, और लड़के आक्रामक हो गए। स्थिति इतनी हिंसक हो गई कि मारपीट के साथ-साथ ईंट और पत्थर चलने लगे। साथ ही चाकूबाजी की घटना भी सामने आई।

 
पुलिस के नियंत्रण में हुई स्थिति
राजगीर थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। लेकिन पुलिस के त्वरित हस्तक्षेप से स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है और वर्तमान में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed