फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda: Child died in bike collision, accident happened during test drive; people blocked road

Accident: नालंदा में बाइक की टक्कर से मासूम की मौत, टेस्ट ड्राइव के दौरान हुआ हादसा; लोगों ने जाम की सड़क

Sat, 07 Sep 2024 05:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 07 Sep 2024 05:16 PM IST
सार

Nalanda News: नालंदा में मोटरसाइकिल के टेस्ट ड्राइव के दौरान एक युवक ने एक बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसे लेकर गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। हालांकि पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटवा दिया।

विज्ञापन
Nalanda: Child died in bike collision, accident happened during test drive; people blocked road
रोते-बिलखते मृतक बच्चे के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में शनिवार की सुबह एकंगरसराय-बिहार शरीफ मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में एक मासूम की मौत हो गई। मामला एकंगरसराय थानाक्षेत्र के सुंडी बीघा गांव का है। मृतक की पहचान पटना जिले के जानीपुर निवासी अखिलेश कुमार के बेटे पवन कुमार (4) के रूप में की गई है। वह अपनी मां के साथ ननिहाल सुंडी बीघा गांव आया हुआ था।

विज्ञापन

 
मृतक के परिजन ने बताया कि पवन कुमार अपने ननिहाल स्थित घर के पास सड़क के नजदीक खेल रहा था। इसी बीच बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे मासूम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे एकंगरसराय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 
मौत की पुष्टि के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे। फिर मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों छोर पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। बच्चा अपने माता-पिता के साथ तीज पर्व के मौके पर ननिहाल आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, इस मामले में एकंगरसराय थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि अमित उर्फ लाला की तान्या वर्कशॉप है। वह रिपेयरिंग की गाड़ी का टेस्ट ड्राइव कर रहा था। इसी बीच बच्चा सड़क पार कर रहा था, जिसे टक्कर मार दी गई। इस हादसे में मासूम की मौत हो गई। परिजनों द्वारा सड़क को जाम कर दिया गया था। उन्हें समझा-बुझा कर  जाम हटाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed