फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda: Brutal murder of elderly man, private part cut off filled with bricks, head crushed eye gouged out

Crime: बुजुर्ग की नृशंस हत्या, प्राइवेट पार्ट काटकर भरी ईंट-रोड़ी... फिर सिर कुचला और आंख फोड़ी; जानें मामला

Wed, 19 Feb 2025 02:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 19 Feb 2025 02:29 PM IST
सार

Nalanda News: परिजनों ने बताया कि बाल किशुन मंगलवार की शाम मवेशियों के लिए दवा लेने के लिए घर से निकले थे। लेकिन अगली सुबह गांव के पास सड़क किनारे उनका क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Nalanda: Brutal murder of elderly man, private part cut off filled with bricks, head crushed eye gouged out
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के नालंदा जिले में एक बुजुर्ग की दिल दहला देने वाली हत्या की गई है। अपराधियों ने उनका सिर कुचल दिया, एक आंख निकाल ली और प्राइवेट पार्ट काटकर उसमें ईंट और रोड़ी भर दी। यह घृणित घटना बेन थाना क्षेत्र के महाविगहा गांव के पास घटी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन

 
मृतक की पहचान लकैयापर गांव निवासी 60 वर्षीय बाल किशुन पाल के रूप में हुई है। बाल किशुन मवेशियों के लिए दवा लाने मंगलवार को बेन बाजार गए थे, लेकिन घर वापस नहीं लौटे। बुधवार सुबह सड़क किनारे उनका क्षत-विक्षत शव मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

 
शाम को घर से निकले, सुबह मिला शव
परिजनों के अनुसार, बाल किशुन पाल मवेशियों के लिए दवा लेने के लिए घर से निकले थे। जब देर रात तक वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह महाविगहा गांव के पास सड़क किनारे उनका शव पड़ा मिला। परिजनों ने शव की स्थिति देखकर हत्या की नृशंसता को लेकर गहरा आक्रोश जताया। ग्रामीणों का कहना है कि हत्या के तरीके को देखते हुए यह एक सोची-समझी साजिश लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
हत्या के पीछे रंजिश या तंत्र-मंत्र का शक?
परिजनों और ग्रामीणों का मानना है कि हत्या के पीछे कोई पुरानी रंजिश हो सकती है। वहीं, कुछ लोगों ने तंत्र-मंत्र के एंगल से भी जांच की मांग की है, क्योंकि अपराधियों ने शव को अमानवीय रूप से क्षतिग्रस्त किया है।
 
पुलिस मामले की जांच में जुटी
मामले की सूचना मिलते ही बेन थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस फिलहाल हत्या के कारणों की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने कहा कि हत्या के पीछे क्या कारण है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है ताकि सबूतों की गहन जांच की जा सके। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

 
गांव में दहशत, जल्द न्याय की मांग
इस घटना के बाद से गांव में डर और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed