फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   nalanda bhindi dispute man beaten shot dies during treatment

Bihar: 10 रुपये किलो भिंडी का विवाद बना जानलेवा, घर पर हमला, फायरिंग और इलाज के दौरान हुई मौत

Wed, 19 Nov 2025 02:15 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 19 Nov 2025 02:15 PM IST
सार

नालंदा जिले के नेमचंद बाग गांव में भिंडी के दाम को लेकर हुए विवाद में 19 मई को घायल हुए 58 वर्षीय चनिरक मांझी की छह महीने बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। हमले में उनके हाथ-पैर टूट गए और सिर पर गंभीर चोटें आई थीं।

विज्ञापन
nalanda bhindi dispute man beaten shot dies during treatment
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले में भिंडी के दाम को लेकर हुए विवाद में घायल हुए एक अधेड़ की छह महीने बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मामला चेरो ओपी क्षेत्र के नेमचंद बाग गांव का है। मृतक की पहचान स्व. बंगाली मांझी के 58 वर्षीय बेटे चनिरक मांझी के रूप में की गई है। यह घटना 19 मई को हुई थी। 
विज्ञापन


मृतक के छोटे भाई मल्लू मांझी ने बताया कि 19 मई की सुबह वे गांव में भिंडी बेच रहे थे। इसी दौरान गांव के ही अनिल केवट, सोनू केवट, अखिलेश यादव और बवन केवट पहुंचे और 20 रुपये किलो की भिंडी को 10 रुपये किलो देने की मांग करने लगे। मना करने पर वे लोग लौट गए, लेकिन थोड़ी देर बाद फोन कर लगभग दो दर्जन लोगों को बुला लिया।
विज्ञापन


इसके बाद भीड़ घर पर चढ़ दौड़ी। पहले फायरिंग की गई और फिर घर में मौजूद चनिरक मांझी पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। हमले में उनके हाथ-पैर टूट गए और सिर पर गंभीर चोट लग गई। घायल चनिरक मांझी को पहले कल्याण विगहा, फिर बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल, और वहां से पीएमसीएच रेफर किया गया। कई महीनों तक उनका इलाज चलता रहा। मंगलवार की देर रात घर में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar Election Result: तीन सवालों से समझिए- नीतीश कुमार ने इस्तीफा क्यों नहीं दिया? नेता प्रतिपक्ष कौन होंगे?

चेरो ओपी प्रभारी राजेश कुमार पांडे ने बताया कि छह माह पूर्व दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इसी घटना में घायल अधेड़ की अब मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज की गई थी और कई आरोपितों को पहले ही न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है। पुलिस अब सुसंगत धाराओं में आगे की कार्रवाई कर रही है। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश और डर का माहौल कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed