फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda: 2 people died due to electric shock, accident happened while repairing motor installed in boring

Bihar News: नालंदा में करंट लगने से दो लोगों की मौत, बोरिंग में लगे मोटर को ठीक करते वक्त हुआ हादसा

Sun, 14 Jul 2024 01:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 14 Jul 2024 01:22 PM IST
सार

Nalanda News: खुदागंज थानाध्यक्ष जय प्रकाश नारायण ने बताया कि करंट लगने से मौत की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Nalanda: 2 people died due to electric shock, accident happened while repairing motor installed in boring
अस्पताल में पहुंचे मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में शनिवार की रात करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। मामला खुदागंज थाना क्षेत्र के केवाली गांव का है। मृतकों की पहचान सुरेश यादव के बेटे हरेंद्र यादव (25) और लालजी यादव के बेटे ब्रह्मदेव यादव (59) के रूप में की गई है। रविवार की सुबह परिजन शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुंचे। दोनों रिश्ते में पत्नी के भाई और बहनोई लगते थे।

विज्ञापन

 
मृतक के परिजन ने बताया कि शनिवार की रात हरेंद्र यादव गांव के ही ब्रह्मदेव यादव के बोरिंग स्थित कुंए में मोटर ठीक करने गया था। जहां हरेंद्र यादव करंट के संपर्क में आ गया, जिसे बचाने के दौरान ब्रह्मदेव यादव भी करंट से झुलस गए। उसके बाद वहां मौजूद अन्य लोगों ने दोनों को करंट से मुक्त कराते हुए इलाज के लिए निजी क्लिनिक ले गए। जहां डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मौत की पुष्टि के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। एक साथ दो लोगों की मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। इसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

 
वहीं, इस मामले में खुदागंज थानाध्यक्ष जय प्रकाश नारायण ने बताया कि करंट लगने से मौत की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed