{"_id":"602128318ebc3e27e819da7e","slug":"muzaffarpur-young-man-got-away-with-his-love-and-married-when-girl-pregnant-he-escaped","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरपुर: पहले युवती को भगाया, शादी भी की, लेकिन गर्भवती हुई तो छोड़कर भाग गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरपुर: पहले युवती को भगाया, शादी भी की, लेकिन गर्भवती हुई तो छोड़कर भाग गया युवक
Mon, 08 Feb 2021 05:31 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: कुमार संभव
Updated Mon, 08 Feb 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने प्यार-मुहब्बत करने वालों को हैरान कर दिया है। दरअसल, एक युवक ने पहले कसमें खाईं। तमाम वादे किए और युवती को जैसे-तैसे अपनी मुहब्बत का एहसास करा दिया। अपनी दुनिया बसाने के लिए ये दोनों परिंदे घर से भाग निकले और शादी रचाकर नए सफर की शुरुआत कर दी। लेकिन महज दो-तीन महीने में ही उनका प्यार हवा हो गया। हुआ यूं कि युवती जैसे ही गर्भवती हुई, युवक उसे छोड़कर फरार हो गया। अब पीड़िता बार-बार पुलिस थाने के चक्कर काट रही है और न्याय दिलाने की गुहार लगा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
यह है पूरा मामला
पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक उसकी बुआ के घर आता-जाता था। इस दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और वे घर से भाग गए। उन्होंने मंदिर में शादी कर ली, जिसके बाद युवक उसे अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के घर घुमाता रहा। पीड़िता का कहना है कि जब वह गर्भवती हो गई तो वह युवक पर घर ले जाने का दबाव बनाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने साथ रखने से किया इनकार
पीड़िता के मुताबिक, इस मामले में कई बार विवाद हुआ, जिसके बाद युवक ने एक दिन उससे घर चलने के लिए कहा। हालांकि, वह उसे अखाड़ा घाट पुल के पास छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने अपने घर जाकर आपबीती सुनाई तो घरवाले युवक के परिजनों के पास पहुंचे, लेकिन उन्होंने युवती को अपनाने से इनकार कर दिया।
तीन महीने से चक्कर काट रही पुलिस
बताया जा रहा है कि इस मामले की शिकायत लेकर पीड़िता बोचहा थाने गई, लेकिन शिकायत नहीं लिखी गई। उसे महिला थाने भेज दिया गया, लेकिन वहां भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। करीब तीन महीने तक महिला थाने के चक्कर काटने के बाद कोई सुनवाई नहीं हुई तो पीड़िता डीएसपी कार्यालय पहुंची और डीएसपी मुख्यालय वैधनाथ सिंह से मुलाकात की।
डीएसपी ने एफआईआर दर्ज करने का दिया निर्देश
डीएसपी मुख्यालय ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए महिला थानेदार को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। डीएसपी मुख्यालय वैधनाथ सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। युवती अपनी मर्जी से युवक के साथ गई थी, लेकिन उसके परिजन युवती को रखने के लिए तैयार नहीं हुए। फिलहाल पीड़िता को महिला थाने भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।