फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Miscreants shot the accused in bhojpur

Bihar News: बार बालाओं के साथ दुर्व्यवहार का मामला, विरोध करने पर बदमाशों ने अधेड़ को मारी गोली

Thu, 14 Mar 2024 03:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 14 Mar 2024 03:51 PM IST
सार

Bihar News: बिहार के भोजपुर में अपराधियों का तांडव सर चढ़कर बोल रहा है। जहां हथियारबंद अपराधियों ने घर से बुलाकर एक अधेड़ को गोली मार दी। इस घटना में अधेड़ को पैर में गोली लगी है। जिसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया है। जहां अधेड़ का इलाज किया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद भोजपुर पुलिस आरा सदर अस्पताल में पहुंचकर जख्मी से मामले की जानकारी ले रही है। पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन
Miscreants shot the accused in bhojpur
घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिली जानकारी के मुताबिक जख्मी युवक गजराजगंज थाना क्षेत्र के पकड़ियाबर गांव निवासी जितेंद्र कुमार का 48 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार है। घटना को लेकर जख्मी मनोज कुमार ने बताया कि छोटे भाई सुमित कुमार की शादी 11 मार्च को हुई थी। जिसका बहुभोज बुधवार को था। इस दौरान बार-बालाओं का भी आयोजन किया गया था। उसी दौरान कुछ बदमाश डांसरों के साथ छेड़खानी करने लगे। जिसका मनोज कुमार ने विरोध किया था। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तभी आज गुरुवार को दोपहर में एक छोटे लड़के से यह कह कर मुझे बाहर बुलाया गया कि कोई मुझे बुला रहा है। तभी जैसे ही मनोज कुमार अपने घर से निकले, तीन की संख्या में बाइक से आए अपराधियों ने गोली चलाना शुरू कर दिया। इस घटना में मनोज कुमार को पैर में गोली लगी है। जिसके बाद उसे परिजनों के द्वारा इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
घटना को लेकर गजराजगंज थाना प्रभारी हरी प्रसाद शर्मा ने बताया कि कल जख्मी के घर पार्टी था। उसी पार्टी के दौरान बहस हुई थी। जिसके बाद एक युवक को अपराधियों द्वारा गोली मारी गई है, हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस ने मौके से पांच खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। वहीं घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed