फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Minister Shravan Kumar targets Tejashwi Yadav Jan Vishwas Yatra

Bihar: किसी भी यात्रा से नहीं पड़ेगा फर्क, CM का कमिटमेंट बिहार को आगे ले जाने का है- मंत्री श्रवण कुमार

Sun, 25 Feb 2024 06:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 25 Feb 2024 06:37 PM IST
सार

Bihar News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जनविश्वास यात्रा पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि किसी भी पॉलिटिकल पार्टी को यह अधिकार है कि जो यात्रा करना चाहते हैं करें, लेकिन उनकी सारी यात्राएं फेल हो रही है।

विज्ञापन
Minister Shravan Kumar targets Tejashwi Yadav Jan Vishwas Yatra
मंत्री श्रवण कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंत्री श्रवण कुमार ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि किसी की यात्रा से फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यात्रा फेल होने का कारण है कि जब विधानसभा में सरकार बहुमत साबित करना चाहती थी तो उन्होंने कहा कि खेला होगा तो उनसे तो खेला हुआ नहीं, यह यात्रा उनकी बिगड़ गई। अब जितनी यात्राएं उनकी होगी सब विफल होगा। हम लोग काम में विश्वास करते हैं। बिहार की जनता सुख और सुविधा को बढ़ाने में विश्वास करती हैं। उनकी समस्या को हल करने में विश्वास करती हैं और उनके साथ जो हम लोगों ने कमिटमेंट किया है। बिहार की सरकार और बिहार के मुख्यमंत्री जी ने उसे एक-एक करके लागू करने का काम कर रही हैं।

विज्ञापन

कोई फर्क पड़ने वाला नहीं
शनिवार को भी बेन ब्लॉक में जीविका की दीदियों को 8 करोड़ की राशि समर्पित की गई है, जो दिव्यांग लोग हैं, जो बच्चे इंटर कास्ट मैरिज करते हैं जो आपदा से प्रभावित हो जाते हैं, मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से सब तरह के इंतजाम हम लोग कर रहे हैं। बिहार आगे बढ़ रहा है और भी तेजी से आगे बढ़ेगा। विश्वास यात्रा करें या अविश्वास यात्रा करें कोई यात्रा कर लें उससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। 

विज्ञापन

जदयू के नेता नीतीश कुमार हैं
वहीं बीजेपी के द्वारा जदयू के हाईजैक करने के सवाल पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जदयू कोई आज की पार्टी नहीं है। जदयू के नेता नीतीश कुमार हैं, उसे कोई हाईजैक नहीं कर सकता है, उनका कमिटमेंट है कि बिहार की जनता की कैसे भलाई होगी, बिहार की जनता कैसे आगे बढ़े और बिहार कैसे तरक्की करेगा। सिर्फ उनकी एक ही सोच है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed