{"_id":"69a3c396d12ea83a82045b16","slug":"middle-aged-man-was-beaten-to-death-over-dispute-regarding-cutting-grass-rohtas-bihar-news-patna-news-c-1-1-noi1396-4004873-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: अधेड़ की पीट-पीट कर हत्या, घास काटने को लेकर हुआ था विवाद; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: अधेड़ की पीट-पीट कर हत्या, घास काटने को लेकर हुआ था विवाद; पुलिस जांच में जुटी
Sun, 01 Mar 2026 10:49 AM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 10:49 AM IST
सार
मृतक लाल बहादुर राम और आरोपी युवक आपस में पटीदार बताए जाते हैं। रविवार की सुबह दोनों के बीच एक खेत से घास काटने को लेकर विवाद हुआ और फिर मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल लाल बहादुर राम की अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
विस्तार
रोहतास जिले से एक बार फिर पीट-पीट कर हत्या का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत अरंग गांव में रविवार की सुबह मामूली विवाद में एक अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जिससे गांव में मातम और तनाव का माहौल है। मृतक की पहचान अरंग गांव निवासी महावीर राम के पुत्र लाल बहादुर राम के रूप में हुई है, जिनकी उम्र लगभग 55 वर्ष बताई जाती है।
विज्ञापन
घास काटने का विरोध करना पड़ा भारी
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि लाल बहादुर राम रविवार की सुबह अपने खेत में मवेशियों के लिए घास काटने गए थे। जहां उन्होंने देखा कि गांव का हीं एक युवक उनके खेत में घास काट रहा है। लाल बहादुर राम ने जब इसका विरोध किया, तो उक्त युवक इनसे उलझ पड़ा और खेत में हीं पीट-पीट कर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार बताया जाता है। परिजनों के अनुसार मृतक के सिर के पिछले हिस्से एवं सीने पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: पश्चिम एशिया के हालात पर संजय झा ने जताई चिंता, कहा- UAE में रह रहे बिहारियों की सुरक्षा पर सरकार सतर्क
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है। मामले में दिनारा थाने के चौकीदार लल्लू पासवान ने बताया कि अरंग गांव में घास काटने को लेकर उपजे विवाद में दो पटीदारों के बीच मारपीट हुई थी, जिसके कारण गंभीर रूप से घायल लाल बहादुर राम की अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।