{"_id":"6033be748ebc3ee9407675ea","slug":"maoist-gun-factory-busted-in-munger-huge-quantities-of-firearms-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंगेर के जंगल में नक्सली चला रहे थे अवैध गन फैक्टरी, भारी मात्रा में हथियार बरामद, भाग निकले माओवादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंगेर के जंगल में नक्सली चला रहे थे अवैध गन फैक्टरी, भारी मात्रा में हथियार बरामद, भाग निकले माओवादी
Mon, 22 Feb 2021 10:03 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
naxal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार पुलिस एसटीएफ ने मुंगेर के जंगल में एक अवैध गन फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। इसे माओवादी चला रहे थे। एसटीएफ ने यहां से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। हालांकि पुलिस के धावे की भनक लगने से इसे चलाने वाले नक्सली मौके से भाग निकले। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मुंगेर के पुलिस अधीक्षक एमएस ढिल्लन के अनुसार इस मिनी गन फैक्टरी पर कार्रवाई में बिहार स्पेशल टॉस्क फोर्स व स्थानीय पुलिस ने मिलकर धावा बोला। यहां फैक्टरी शामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के जंगल में ऋषिकुंड भेलवा में एक पहाड़ी पर चल रही थी।
विज्ञापन
13 पिस्तौल, 28 मैगजीन, आठ कारतूस व दो सेल फोन बरामद
एसटीएफ ने मौके से 13 पिस्तौल, 17 आधी बनी हुई पिस्तौल,28 मैगजीन, आठ कारतूस, दो सेलफोन, सात बैरल, 18 बेस मशीन के अलावा ड्रिलिंग मशीन व हथियार बनाने के काम आने वाला अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
बने हुए हथियार लेकर भाग निकले माओवादी
एसटीएफ के अनुसार कई संदिग्ध माओवादी गन फैक्टरी पर छापे की भनक लगने के बाद मौके से भाग निकले। वे अपने साथ यहां बनाए गए कुछ हथियार भी ले उड़े हैं, हालांकि हथियार बनाने में शामिल एक आरोपी अखिलेश सिंह उर्फ कारू सिंह हाथ आ गया। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।