फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Many people died in a road accident in Patna, a truck collided with an auto; Koilwar Bridge, Aara bihta

Bihar News: पटना में भीषण हादसे में छह लोगों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर; दो की हालत गंभीर

Sun, 01 Feb 2026 08:02 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 01 Feb 2026 08:02 AM IST
सार

Patna Road Accident News: हादसा इतना भीषण था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। लोगों में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Many people died in a road accident in Patna, a truck collided with an auto; Koilwar Bridge, Aara bihta
घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में बिहटा थाना क्षेत्र में कोईलवर पुल के पास रविवार अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यात्री से भरे एक ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वाले सभी भोजपुर जिले के निवासी थे। इसमें दो मासूम बच्चे समेत छह लोग शामिल हैं। इनकी पहचान आरा शहर के मिल्की मोहल्ला निवासी गुड्डू (33), इम्तियाज (30), कायमनगर निवासी असद खान (25) मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी शहजाद (22) और उनके बच्चे शफ़ान (3) व अल्फ़ी (डेढ़ वर्ष) के रूप में हुई।

विज्ञापन


पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही बिहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


पढ़ें- सूरज बिहारी हत्याकांड: इंस्टाग्राम विवाद ने ली मशहूर ब्लॉगर की जान, रूह कंपा देने वाला CCTV फुटेज आया सामने

विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग की

पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। ट्रक चालक के फरार होने की सूचना है, जिसकी तलाश की जा रही है। इस हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। वहीं स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बालू लोड ट्रक लापरवाही से वाहन चलाते हैं। इस कारण हादसा होता है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से और ट्रक चालक को गिरफ्तार करे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed