फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   mallikarjun kharge targets pm modi central government during congress india cwc meeting patna

CWC Meeting : पटना में खरगे बोले,- पीएम मोदी की सरकार चीन से करती है प्रेम; चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं

Wed, 24 Sep 2025 03:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 24 Sep 2025 03:16 PM IST
सार

Congress Party : आजादी के बाद पटना में पहली बार आयोजित कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे केंद्र सरकार पर गुस्से में नजर आए। कहा- स्वदेशी की बात करने वाली मोदी सरकार चीन से प्रेम कर रही है।

विज्ञापन
mallikarjun kharge targets pm modi central government during congress india cwc meeting patna
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे।। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पटना के सदाकत आश्रम में आजादी के बाद पहली बार हो रही कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक खत्म हो चुकी है। बैठक से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस नेताओं को संबोधित किया। उन्होंने बिहार चुनाव पर बातचीत। कहां की कांग्रेस पार्टी बिहार चुनाव में पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। अपने संबोधन के दौरान खड़गे ने एनडीए सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला। आइए जानते हैं, उन्होंने क्या क्या बातें कहीं...

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब महात्मा गांधी के सौ साल पुराने स्वदेशी मंत्र को याद कर रहे हैं, जिसका इस्तेमाल कांग्रेस ने अंग्रेजों को हराने के लिए किया था। लेकिन, हकीकत यह है कि चीन के लिए खुलेआम रेड कार्पेट बिछाया जा रहा है। पिछले पांच साल में चीन से आयात दोगुना हो गया है। खरगे ने कहा कि देश आज कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है कि आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, सामाजिक ध्रुवीकरण और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की साजिशें रची जा रही है। 

विज्ञापन


चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल

कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की नींव निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव हैं, लेकिन आज चुनाव आयोग की ही पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। अलग-अलग राज्यों में खुलासे हुए हैं और जवाब देने के बजाय आयोग हमसे हलफनामा मांग रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार की तर्ज पर अब पूरे देश में मतदाता सूची से लाखों नाम काटने की साजिश रची जा रही है। खरगे ने कहा कि मत चोरी का मतलब है दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अति पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और गरीबों के राशन, पेंशन, दवाइयां, बच्चों की छात्रवृत्तियां और परीक्षा पत्र चुराना। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा ने बिहार में लोगों को जागरूक किया है और जनता ने खुलकर राहुल गांधी का समर्थन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed