फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Maa Blood Center have records in donation, it is only blood bank made by common people of Bihar

Bihar : बिहार के 'आम’ लोगों के 'खास’ प्रयास से बना यह ब्लड सेंटर, एक साल में 3281 लोगों को दिया खून

Sun, 26 Feb 2023 09:28 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 26 Feb 2023 09:28 AM IST
सार

Patna: बिहार के 'आम’ लोग कितना बड़ा सामूहिक काम कर सकते हैं, उस जिद के प्रमाण को अस्तित्व में आए 27 फरवरी को एक साल हो जाएगा। कोई एक आदमी ठान ले कि रक्तदान की मुहिम चलानी है तो फिर उसकी निस्वार्थ सेवा में कैसे लोग हाथ पकड़ते बढ़ते चलते हैं...

विज्ञापन
Maa Blood Center have records in donation, it is only blood bank made by common people of Bihar
मां ब्लड सेंटर ने साल भर में 3281 लोगों की मदद की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के 'आम’ लोग कितना बड़ा सामूहिक काम कर सकते हैं, उस जिद के प्रमाण को अस्तित्व में आए 27 फरवरी को एक साल हो जाएगा। जरूरतमंद को खून देने में पीछे रहने वाले बिहार में कोई एक आदमी ठान ले कि रक्तदान की मुहिम चलानी है तो फिर उसकी निस्वार्थ सेवा में कैसे लोग हाथ पकड़ते बढ़ते चलते हैं...यह उसका भी प्रमाण है। पटना और बिहार के लोगों को समझने में देर नहीं लगेगी कि 'अमर उजाला’ आम लोगों के प्रयास से, आम लोगों की सहूलियत के लिए शुरू हुए 'मां ब्लड सेंटर’ की बात कर रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले साल इसका शुभारंभ किया था। एक साल के अंदर यहां 3684 यूनिट खून रक्तदान के जरिए संग्रहित किया गया और 4464 यूनिट ब्लड 3281 जरूरतमंदों को दिया गया। बिहार के करीब 15 हजार लोगों के साथ देशभर के एक लाख लोगों की निस्वार्थ संस्था ‘मां वैष्णो देवी सेवा समिति पटना' के इस ब्लड बैंक की पहली वर्षगांठ पर रविवार को आयोजित हो रहे कार्यक्रम में बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


देशभर के एक लाख लोग इस संस्था के साथ
वैष्णो देवी सेवा समिति ने माता का जागरण कार्यक्रम से अपने सामाजिक गतिविधियों की शुरुआत की। 2009 में अस्तित्व में आई इस संस्था से आज पूरे देश में करीब एक लाख और बिहार में 15 हजार लोग इस संस्था से जुड़े हैं। इस संस्था द्वारा सरकारी अस्पताल की सहायता के लिए 2010 से लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन करवाया जा रहा। आंकड़ों पर गौर करें तो इस संस्था द्वारा अब तक 56 हजार यूनिट ब्लड डोनेट किया गया है। इतना ही नहीं 2018 में एक दिन के अंदर संस्था द्वारा PMCH में सारे 500 यूनिट ब्लड डोनेट करवाया गया। अब तक बिहार में यह रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल 51 कन्याओं का दहेज मुक्त विवाह
मां वैष्णो देवी सेवा समिति बिहार की बेटियों के लिए भी लगातार अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करवाते रहती है हर साल 51 कन्याओं का दहेज मुक्त विवाह करवाया जाता है अब तक 488 बेटियों का विवाह संपन्न हो चुका है। इसमें से 50 नव दंपति हैं।


12 घंटे के अंदर 100 यूनिट तक ब्लड उपलब्ध करवाने की व्यवस्था
मां बाद ब्लड बैंक से थैलेसीमिया हीमोफीलिया प्लास्टिक एनीमिया और एचआईवी पीड़ितों को निशुल्क एवं जरूरतमंदों को बेहद ही न्यूनतम दर पर ब्लड उपलब्ध कराया जाता है। प्रबंधन के अनुसार, आपात स्थिति में यह ब्लड बैंक बिहार के सरकारी अस्पतालों को 6 से 12 घंटे के अंदर 100 यूनिट तक ब्लड उपलब्ध करवा सकती है
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed